Raipur Police Operation Nischay: नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान रायपुर रेंज के पांच जिलों—रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद—में एक साथ चला। तड़के सुबह 4 बजे शुरू हुए इस ऑपरेशन ‘निश्चय’ में पुलिस की 300 से ज्यादा टीमों ने 474 ठिकानों पर छापेमारी की।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आरोप- “छत्तीसगढ़ की जांच एजेंसियां गढ़ रही हैं झूठे साक्ष्य”
इस दौरान 144 नशा तस्कर पकड़े गए, जिनसे 17 किलो गांजा, 890 नशे की टेबलेट, 48 कैप्सूल, 16 सीरिंज और दो दर्जन सिरप जब्त किए गए। इसके अलावा 95 शराब तस्कर और 17 फरार वारंटी भी पुलिस के हत्थे चढ़े।
हथियारों से लैस थे कई आरोपी
पुलिस ने तलाशी के दौरान 13 बदमाशों के पास चाकू, तलवार, रिवॉल्वर और कारतूस भी बरामद किए हैं। रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि केवल रायपुर शहर में ही 8 गांजा तस्कर और 12 शराब तस्कर पकड़े गए हैं। (Raipur Police Operation Nischay)
ऑपरेशन के बाद भी नहीं थम रही तस्करी
बड़ी कार्रवाई के बावजूद राजधानी रायपुर में नशे का कारोबार थम नहीं रहा है। पुलिस जिस दिन छापा मारती है, उस दिन और अगले दो दिन कारोबार बंद रहता है, लेकिन तीसरे दिन से फिर से धंधा शुरू हो जाता है।अब तस्करों ने अपना जाल स्कूल-कॉलेजों के आसपास तक फैला लिया है। (Raipur Police Operation Nischay)




