Dussehra 2025: देशभर में आज विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन रावण दहन के साथ अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक पर्व मनाया जाता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री साय ने वीडियो संदेश जारी कर कहा –
“असत्य पर सत्य की विजय के पर्व विजयादशमी पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्रीराम का जीवन हमें सिखाता है कि अत्याचार कितना भी बड़ा हो, सत्य और धर्म की विजय निश्चित है। यह पर्व हमें जीवन के संघर्षों का सामना साहस और संकल्प के साथ करने की प्रेरणा देता है।
पीएम मोदी ने दी देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं
सीएम साय ने आगे कहा कि इस अवसर पर सभी को “विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प” लेना चाहिए।




