Author: शशि
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले में बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और उप परीक्षा नियंत्रक ललित गनवीर की जमानत याचिकाओं को दूसरी बार खारिज कर दिया है। जस्टिस बीडी गुरु की एकल पीठ ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि यह मामला महज आपराधिक नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के भविष्य और करियर से खिलवाड़ का गंभीर कांड है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पेपर लीक और चयन प्रक्रिया में धांधली जैसे गंभीर आरोपों के बीच केवल लंबी हिरासत के आधार पर जमानत देना उचित नहीं…
बिलासपुर/कोरबा। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB), बिलासपुर ने कोरबा जिले के दीपका में सीएसपीडीसीएल (विद्युत विभाग) के सहायक अभियंता सत्येंद्र दिवाकर को 50,000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा। आरोप है कि अभियंता ने खेत में ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर किसान से अतिरिक्त पैसे की मांग की थी। डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता श्यामता टंडन ने बताया कि उनके मित्र के पिता की कृषि जमीन में ट्रांसफार्मर लगाने के लिए दिवाकर ने निरीक्षण के बाद नाश्ता-पानी और चालान के नाम पर 80,000 रुपए की मांग की। पहले से 30,000 रुपए दे दिए जाने के बावजूद शेष 50,000…
दुर्ग। जिले में पुलिस की एक विवादित कार्रवाई को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। स्मृति नगर पुलिस द्वारा भिलाई स्थित एक होटल में की गई मारपीट और अवैध गिरफ्तारी के मामले में कोर्ट ने राज्य सरकार पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि जुर्माने की राशि दोषी पाए गए पुलिस अधिकारियों के वेतन से वसूल की जा सकती है। मामला 8 सितंबर 2025 का है, जब भिलाई के कोहका इलाके के एक होटल में पुलिस गुमशुदा लड़की की तलाश के लिए अचानक घुसी थी। आरोप है कि पुलिस ने पहले…
DRI ने नाइजीरियन तस्कर को 270 ग्राम कोकीन के साथ दबोचा, बाजार मूल्य 25 लाख रुपये रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। एजेंसी ने एक नाइजीरियन युवक को 270 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद की गई इस कोकीन की अनुमानित बाजार कीमत 25 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी दिल्ली से इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से रायपुर पहुंचा था। DRI की सतर्क टीम को आरोपी पर संदेह हुआ, जिसके…
सरगुजा। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर और जगदलपुर स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। यह धमकी ई-मेल के माध्यम से दी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह कोर्ट कार्यालय के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर एक संदिग्ध मेल प्राप्त हुआ, जिसमें दोनों न्यायालय परिसरों को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। धमकी की सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर को एहतियातन खाली करा लिया गया और आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, बम स्क्वॉड और डॉग…
रायपुर/ महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित अन्य लोगों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने इस घटना को अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक बताया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अजित पवार जी का सम्पूर्ण जीवन कृषक कल्याण, जनसेवा और देश के विकास के लिए समर्पित रहा। उनका असमय देहावसान न केवल उनके परिजनों और समर्थकों के लिए, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति के लिए भी अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री साय ने सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रभु श्री राम से…
रायपुर। राजधानी रायपुर में सूखे नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोगो (रोलिंग पेपर) और हुक्का से जुड़ी प्रतिबंधित सामग्री के विशाल नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन द्वारा की गई इस कार्रवाई में 2 लाख रुपये से अधिक मूल्य का गोगो रोलिंग पेपर जब्त किया गया, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से गांजा जैसे सूखे नशे के लिए किया जाता है। पुलिस ने COTPA एक्ट (सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम) के उल्लंघन पर शहर के विभिन्न इलाकों में संचालित 9 पान ठेलों और गुमटियों को तत्काल प्रभाव से…
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां NCP नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का एक विमान हादसे में निधन हो गया। उनकी मौत से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ पड़ है। हर कोई उनके आकास्मिक निधन पर दुख जाता रहा है। जानकारी के अनुसार, अजीत पवार जिला पंचायत परिषद चुनाव प्रचार के लिए मुंबई से प्राइवेट एयर क्राफ्ट से बारामती के लिए निकले थे। तभी लैंड करते समय प्लेन क्रेश हो गया, जिसके बाद फ्यूल टैंक में जोरदार ब्लास्ट हो गया। जिससे की इस हादसे में अजित पवार समेत विमान…
रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पैदल पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर में असामाजिक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए गए इस विशेष अभियान में मध्य जोन के आधा दर्जन से अधिक संवेदनशील इलाकों में कार्रवाई की गई। पुलिसिंग अभियान पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत संचालित किया गया। जिसका नेतृत्व एडिशनल डीसीपी तारकेश्वर पटेल ने किया। अभियान के दौरान एसीपी सिविल लाइन रमाकांत साहू, थाना प्रभारी तेलीबांधा, सिविल लाइन सहित करीब 35 अधिकारी और जवान शामिल रहे। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान देवार पारा, तेलीबांधा बीएसयूपी…
रायपुर। रायपुर–विशाखापट्नम इकॉनॉमी कॉरिडोर से जुड़े भारतामाला मुआवजा घोटाले की जांच अब राज्य से निकलकर केंद्रीय एजेंसियों के दायरे में पहुंच गई है। करोड़ों रुपये के इस बहुचर्चित घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की सक्रिय एंट्री के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। ईडी ने इस मामले के शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार साहू से करीब सात घंटे तक गहन पूछताछ की और घोटाले से जुड़े कई अहम दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। पूछताछ का यह सिलसिला दोपहर करीब 11.30 बजे शुरू हुआ, जब साहू मोतीबाग स्थित नेताजी सुभाष स्टेडियम परिसर में स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। पूछताछ…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.