DRI ने नाइजीरियन तस्कर को 270 ग्राम कोकीन के साथ दबोचा, बाजार मूल्य 25 लाख रुपये
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। एजेंसी ने एक नाइजीरियन युवक को 270 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद की गई इस कोकीन की अनुमानित बाजार कीमत 25 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी दिल्ली से इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से रायपुर पहुंचा था। DRI की सतर्क टीम को आरोपी पर संदेह हुआ, जिसके बाद उसे एयरपोर्ट के अंदर ही रोका गया। गहन तलाशी के दौरान उसके सामान और शरीर से 270 ग्राम कोकीन बरामद हुई। यह मात्रा काफी बड़ी मानी जा रही है, जो स्थानीय स्तर पर युवाओं को नशे की लत में धकेलने के लिए इस्तेमाल की जा सकती थी।
मौके पर ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया और उसे DRI के रायपुर कार्यालय ले जाया गया।



