Author: RAJ
जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने शहरवासियों के लिए लाखों रुपए के विकास कार्यों की सौगात देते हुए मावली माता मंदिर परिसर में शेड निर्माण सहित कुल 66.25 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में किरण देव, महापौर संजय पांडे और जनप्रतिनिधियों ने मावली माता की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मावली माता मंदिर प्रांगण में शेड निर्माण की मांग वर्षों से लंबित थी। इसे पूरा करते हुए विधायक किरण देव ने अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की और आज इसका विधिवत भूमिपूजन किया।…
रायपुर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत के साथ रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक लेवल एजेंट्स (BLA) और पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में सांसद ने मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR – Special Intensive Revision) कार्य की रणनीति पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया और कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने के लिए प्रेरित किया। बैठक में बृजमोहन ने कहा कि 20 वर्षों में केवल एक बार होने वाला SIR लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। यह केवल चुनावी कार्य नहीं, बल्कि…
रायपुर। भाटापारा के गुरुकुल स्कूल में शनिवार को आयोजित सांसद खेल महोत्सव के ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बच्चों और युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में भाग लेना ही असली जीत है, क्योंकि यह जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का साहस पैदा करता है। कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल का खिलाड़ियों, आयोजकों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। महोत्सव में रस्साकसी, गेड़ी दौड़ और अन्य विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेताओं और प्रतिभागियों को सांसद ने पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र…
सोनभद्र। यूपी के सोनभद्र जिले में ओबरा के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में शनिवार शाम करीब चार बजे एक खदान धंसने से बड़ा हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, कृष्णा माइनिंग स्टोन की इस खदान में काम कर रहे कुल 18 मजदूरों में से तीन के शव बरामद किए गए हैं, जबकि 15 अब भी मलबे में दबे हुए हैं। हादसा ड्रिलिंग के दौरान तब हुआ जब लगभग 150 फीट ऊँचाई से खदान के एक बड़े हिस्से का पहाड़ नीचे गिर गया। मौके पर दो मजदूर सुरक्षित बाहर निकल गए, लेकिन 16 अन्य मजदूरों के दबने की आशंका जताई गई थी।…
National Press Day: रायपुर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया जगत से जुड़े सभी पत्रकारों, संवाददाताओं और प्रेस कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है और भारत जैसे विशाल लोकतंत्र में प्रेस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा कि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता ही लोकतंत्र को सशक्त बनाती है। मीडिया न केवल नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है, बल्कि सरकार और समाज के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका भी निभाता है। उन्होंने…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में इंटरकास्ट मैरिज को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। रिटायर्ड अफसर कमल किशोर परवार और उनके परिवार को समाज से बाहर कर देने के मामले में पुलिस ने पनिका समाज के 4 प्रांतीय पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। रिटायर्ड अधीक्षक कमल किशोर परवार ने शिकायत में बताया कि उनके बेटे हितेश परवार ने 4 नवंबर 2024 को साहू समाज की युवती से इंटरकास्ट शादी की। इसी शादी के बाद, पनिका समाज के प्रांतीय पदाधिकारियों ने परवार परिवार को समाज से निष्कासित कर दिया। न उन्हें…
Delhi Metro : दिल्ली। दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। राजधानी के तीन प्रमुख मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने की घोषणा की गई है। यह ऐलान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को राज कलश यात्रा में शामिल होने के दौरान किया। उन्होंने बताया कि यह निर्णय यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और स्थानीय पहचान को अधिक स्पष्ट रूप से दर्शाने के उद्देश्य से लिया गया है। रेजांगला युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए निकाली गई राज कलश यात्रा लद्दाख से हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर दिल्ली के हैदरपुर…
हैदराबाद। एस.एस. राजामौली की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ का बहुप्रतीक्षित टीजर रामोजी फिल्म सिटी में एक भव्य लॉन्च इवेंट के दौरान रिलीज किया गया। इस मौके पर फिल्म के प्रमुख कलाकार महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा भी मौजूद रहे। टीजर की रिलीज के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली, जहां फैंस ने फिल्म की भव्यता, विजुअल स्केल और आध्यात्मिक तत्वों की जमकर सराहना की। टीजर की शुरुआत एक विशाल साम्राज्य की भव्य झलक से होती है, जिसमें आग, पानी और प्रकृति के अद्भुत दृश्य मंत्रमुग्ध कर देने वाले हैं। घने जंगल, जंगली जानवर और रहस्यमयी…
IND vs SA 1st Test : कोलकाता : ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच का नतीजा तीसरे ही दिन निकल गया। साउथ अफ्रीका ने 124 रनों के आसान लगते लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को 30 रनों से बुरी तरह हरा दिया, जिससे 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 153 रन बनाए, जबकि भारत दूसरी पारी में महज 93 रनों पर सिमट गया। यह हार भारत के लिए शर्मनाक रही, क्योंकि कप्तान शुभमन गिल चोट के कारण दूसरी पारी में बल्लेबाजी…
रायपुर : केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने आज रायपुर स्थित एकलव्य प्रयास आवासीय विद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों से मुलाकात की और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों द्वारा जनजातीय नायकों और नायिकाओं पर बनाई गई रंगोलियों का अवलोकन कर उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) और संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) में चयनित जनजातीय विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जनजातीय गौरव दिवस पर दिया गया राष्ट्रीय संबोधन वर्चुअल माध्यम से सुना। राज्यमंत्री…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.