Author: RAJ
रायपुर। महिला कबड्डी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर भारत और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने वाली संजू देवी ने बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। सीएम साय ने संजू देवी को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उन्होंने महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल पेश की है। मुख्यमंत्री ने कहा, “संजू देवी की उपलब्धि प्रदेश की बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उनका संघर्ष और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक साबित होगा।” मुलाकात के दौरान संजू…
सुकमा। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एक बार फिर आईईडी धमाके की वारदात सामने आई है। पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के गोरगुंडा इलाके में बुधवार को नक्सलियों ने सुरक्षा बलों की टीम को निशाना बनाते हुए विस्फोट किया। इस हमले में डीआरजी की एक महिला जवान घायल हो गईं। घटना के तुरंत बाद साथियों ने उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार सुरक्षा बल की टीम नियमित एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों ने पहले से…
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा (SSE) 2025 के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से प्रदेश सरकार के विभिन्न ग्रुप-2 और ग्रुप-3 कैडर में कुल 238 पदों पर नियुक्तियाँ की जाएँगी। इच्छुक उम्मीदवार 1 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उप समाहर्ता के 14, पुलिस उपाधीक्षक के 28, राज्य कर सहायक आयुक्त के 10, जिला आबकारी अधिकारी के 2, श्रम अधिकारी के 2, जिला रजिस्ट्रार के 3, रोजगार अधिकारी के 3 पद शामिल हैं।…
कोरबा। पाली थाना क्षेत्र के चेतमा चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत सफलवा में बुधवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। 24 वर्षीय सुमित धनवार, जो बारी उमराव गांव से मजदूरी कर पैदल घर लौट रहा था, उसे पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई और सुमित इसके नीचे दबकर मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर चैतमा चौकी के प्रभारी अफसर खान मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव…
जगदलपुर। मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के पास बीती रात एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक और ऑटो की जोरदार भिड़ंत के बाद ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर बेहतर उपचार मुहैया कराया गया। जानकारी के अनुसार, मावलीभाटा निवासी ऑटो चालक परमेश अपने गांव के ही सोमारी, संजय, देवांशी, फूलों, कारी, हिड़मे, बुकली, बिताए, मिटको, पारो सहित लोगों को लामनी पार्क के पास खेत से मक्का तोड़ाई करके घर लौटाते समय यह हादसा हुआ। बाइक की तेज रफ्तार और सड़क पर नियंत्रण…
रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चोटीगुड़ा गांव के सराईजोखा बस्ती में रहने वाले राजाराम राठिया 55 साल की बीती रात अज्ञात शख्स ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या करके शव तालाब में फेंक दिया गया। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अधेड़ ग्रामीण की हत्या कर शव तालाब में फेंक देने का मामला सामने आया है। एक संदेही को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है, मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चोटीगुड़ा गांव के सराईजोखा बस्ती में रहने वाले राजाराम राठिया…
कबीरधाम/रायपुर। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम पुलिस ने नकली शराब का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पूर्व सरपंच पति समेत 5 लोग हिरासत में लिए गए है। पूरा मामला बोड़ला थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी पोंड़ी का है। मिली जानकारी अनुसार, ग्राम पोंड़ी में एक निजी गुड़ फैक्टरी के आड़ में नकली शराब बनाई जा रही थी। यहां से पुलिस ने बड़ी संख्या में खाली बोतलें, ढक्कन, लेबल‑स्टिकर, केन, रसायन और पैकिंग मशीन बरामद की हैं। अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आने की संभावना है, जैसे यह कारोबार कब से चल रहा था, कच्ची…
कवर्धा। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को एक नया मंच देने और युवाओं में फिटनेस व खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने बुधवार को “विजय शर्मा कवर्धा प्रीमियर लीग” (VSKPL) के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया। विधायक कार्यालय में आयोजित समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए बल्ले से प्रतीकात्मक शॉट लगाकर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत का संदेश दिया। यह पहली बार है जब कवर्धा विधानसभा स्तर पर इस तरह की भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। टूर्नामेंट का शुभारंभ 13 दिसंबर से होगा, जिसमें…
रायपुर। 75वें संविधान दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित टाउन हॉल में बुधवार को आयोजित विशेष कार्यक्रम ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुई, जिसमें मुख्यमंत्री ने भी लोगों के साथ शामिल होकर संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने संविधान दिवस पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और संविधान पर आधारित लघु फिल्म देखी। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ सीएम साय ने इस ऐतिहासिक क्षण को स्मरणीय बनाने के लिए सेल्फी भी ली। मुख्यमंत्री साय…
रायपुर। उपमुख्यमंत्री और कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने आज अपने कवर्धा प्रवास के दौरान मतदान केंद्र में पहुंचकर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का फॉर्म भरा। वार्ड क्रमांक 23 के मतदान केंद्र क्रमांक 238 में बीएलओ के मार्गदर्शन में फॉर्म भरते हुए उपमुख्यमंत्री शर्मा ने स्थानीय नागरिकों को एसआईआर की प्रक्रिया और इसके महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतंत्र को मजबूत करने और मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में भाग लेकर अपनी जानकारी सुनिश्चित करें, ताकि…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.