Author: RAJ

दुर्ग। सार्वजनिक कार्यक्रमों में अश्लील नृत्य को कला बताने को लेकर पहले से विवादों में घिरे राज्य के कृषि मंत्री रामविचार नेताम एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। शुक्रवार को कामधेनु विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने प्लास्टिक बोतलों में शराब बिक्री को लेकर एक विवादित टिप्पणी कर दी। जब पत्रकारों ने पर्यावरणविदों द्वारा प्लास्टिक बोतलों में शराब बेचने से कैंसर होने की आशंका पर सवाल किया, तो मंत्री ने हंसते हुए कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि प्लास्टिक की बोतल में शराब…

Read More

भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक कूटनीति में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। इससे लाखों रोजगार पैदा होंगे तथा भारतीय युवाओं और किसानों के लिए व्यापक अवसरों का सृजन होगा। इसके साथ ही लगभग 2 अरब की उस आबादी के लिए धन पैदा होगा जो मिल कर वैश्विक अर्थव्यवस्था का एक-चौथाई भाग है। विश्व की दूसरी और चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच यह एफटीए इतिहास के सबसे बड़े व्यापार समझौतों में से एक है। वास्तव में यह व्यापार समझौते से ज्यादा व्यापक है। यह कृत्रिम मेधा (एआई), रक्षा और सेमीकंडक्टर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों…

Read More

रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक आवास योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण बेघर नागरिकों को पक्का मकान प्रदान करना है।इस योजना के तहत कच्चे मकानों में रहने वाले या बिना छत वाले परिवारों को पक्के मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसमें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। बलौदाबाजार- भाटापारा जिले की उपलब्धियों की फेहरिश्त में एक और कामयाबी शुमार हो गया है। जिले ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2025-26 के लक्ष्यों को प्राप्त करने में बलौदाबाजार -भाटापारा जिला पूरे छत्तीसगढ़…

Read More

जांजगीर चांपा : छत्तीसगढ़ बहुचर्चित पोरा बाई नकल प्रकरण मे द्वितीय अपर सत्र न्यायलय ने अहम फैसला सुनाया है. मामले में छात्रा पोरा बाई के साथ स्कूल के प्राचार्य, केंद्राध्यक्ष सहित 4 लोगों को 5-5 साल की कठोर कारावास और 5-5 हजार रुपये का अर्थ दंड लगाया है. क्या है मामला ? जांजगीर चांपा जिला में साल 2008 मे बारहवीं की परीक्षा में बिर्रा निवासी पोरा बाई ने 12 कक्षा में मेरिट सूची में पहला स्थान पाया था. इस मामले को माध्यमिक शिक्षा मंडल ने गंभीरता से परीक्षण किया और पोरा बाई के उत्तर पुस्तिका का परीक्षण किया. उत्तर पुस्तिका में…

Read More

रायपुर:-  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे देश में चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत आज शहर और ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में एकदिवसीय सामूहिक धरना प्रदर्शन राजीव गांधी चौक में किया गया  कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया गया,इसके पश्चात धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम शुरू किया कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस पार्टी ने एक स्वर में केंद्र सरकार से मांग की कि मनरेगा को कमजोर करने के सभी फैसले वापस लिए…

Read More

रायपुर। धान खरीदी को लेकर प्रदेश में जारी विवाद पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन होने के कारण प्रदर्शन कर रही है और उनका धर्म ही विरोध करना है। नारायणपुर रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में सीएम ने बताया कि आज धान खरीदी की अंतिम तारीख है और खरीदी सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के साथ दो दिन पहले समीक्षा की गई थी और किसानों का धान समय पर खरीदने तथा टोकन वितरण में कोई देरी न होने के निर्देश दिए गए हैं।…

Read More

CG Highcourt: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने दुष्कर्म के गंभीर आरोपों से जुड़े एक मामले में आदेश पारित करते हुए एफआईआर (FIR), चार्जशीट और संज्ञान आदेश को रद (क्वैश) करने से इंकार कर दिया है. मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा एवं न्यायमूर्ति रविन्द्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने यह आदेश पारित किया है. क्या है पूरा मामला? याचिकाकर्ता विजय उमाकांत वाघमारे (33) , महाराष्ट्र के लातूर जिले के निवासी हैं और पेशे से एमएस ऑर्थोपेडिक सर्जन हैं. उनके खिलाफ भिलाई नगर जिला दुर्ग में साल 2018 में अपराध दर्ज कराया गया था. उनपर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने…

Read More

Raipur: रायपुर सेंट्रल जेल में एक कैदी और उसकी गर्लफ्रेंड के मिलने का वीडियो सामने आया है. यह वीडियो गर्लफ्रेंड ने ही बनाया था, जो अपने बॉयफ्रेंड से मिलने मीटिंग रूम में आई थी. उसने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया पेज पर अपलोड किया. जिसके बाद ये वायरल हो गया. रायपुर सेंट्रल जेल में कैदी की गर्लफ्रेंड ने बनाया दरअसल, रायपुर सेंट्रल जेल में एक कैदी से उसकी गर्लफ्रेंड के मिलने आई थी. जहां उसने ये वीडियो बनाया. वहीं वायरल वीडियो में लड़की कहती है कि आज मेरी जान का जन्मदिन है. मैं उससे मिलने सेंट्रल जेल आई हूं. बहुत…

Read More

CG BJYM List: छत्तीसगढ़ भाजपा ने प्रदेश के 13 जिलों के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्षों और महामंत्री की सूची जारी कर दी है. जिसमें अर्पित सूर्यवंशी को रायपुर शहर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं शंकर साहू को महामंत्री बने हैं. वहीं नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन ने शुभकामनाएं दी है. इन जिलों में भाजयुमो जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी BJP द्वारा जारी सूची में बस्तर, नारायणपुर, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, जशपुर, कवर्धा, बेमेतरा, रायपुर शहर, कोरबा, महासमुंद, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा मरवाही सहित अन्य जिलों के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों के नाम शामिल हैं. प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इन पदाधिकारियों को…

Read More

MP News: बुंदेलखंड और बघेलखंड को जोड़ने वाली 541 किलोमीटर की सबसे बड़ी ललितपुर-सिंगरौली और महोबा-खजुराहो रेल परियोजना का काम 97 फीसदी पूरा हो गया है और इसके अगले साल शुरू होने की संभावना है. इस परियोजना की लागत 10,141 करोड़ रुपए है. इस रेल लाइन के लिए 35 साल पहले मांग उठी थी. केंद्र सरकार के अनुसार ललितपुर-सिंगरौली रेल लाइन प्रोजेक्ट वर्ष 2027 में पूरा होगा. वर्तमान में रीवा से सीधी तक रेल लाइन का निर्माण चल रहा है और इस नई लाइन पर सीधी जिले के बघवार तक हाई-स्पीड ट्रायल पूरा भी हो गया है. रीवा से सीधी…

Read More