Author: RAJ
दुर्ग। जिले में सूदखोरी रोकने के अभियान के तहत कुम्हारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। आरोपी सचिन द्विवेदी (23) को 15 प्रतिशत ब्याज पर अवैध रकम वसूलने और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई ने जिले में सक्रिय सूदखोरों में हड़कंप मचा दिया है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा। शिकायत और आरोपी का तरीका श्रीमती सुमन टंडन, उम्र 45 वर्ष, निवासी कुम्हारी ने पुलिस को बताया कि उनके पुत्र को थोड़ी-थोड़ी रकम उधार दी गई थी, जो कुल 2,55,000 रुपये बनी। आरोपी ने इस राशि पर 15 प्रतिशत ब्याज लगाकर दबावपूर्वक…
महासमुंद। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक नगरी सिरपुर में 1 से 3 फरवरी 2026 तक सिरपुर महोत्सव 2026 आयोजित किया जाएगा। माघ पूर्णिमा के अवसर पर शुरू होने वाले इस तीन दिवसीय महोत्सव का भव्य उद्घाटन 1 फरवरी को किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन एवं संस्कृति, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे। गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति मुख्य उद्घाटन में खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल, वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री ओ.पी. चौधरी, सांसद रूप कुमारी चौधरी, तथा महासमुंद और आसपास के जिलों के विधायक,…
दुर्ग। सार्वजनिक कार्यक्रमों में अश्लील नृत्य को कला बताने को लेकर पहले से विवादों में घिरे राज्य के कृषि मंत्री रामविचार नेताम एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। शुक्रवार को कामधेनु विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने प्लास्टिक बोतलों में शराब बिक्री को लेकर एक विवादित टिप्पणी कर दी। जब पत्रकारों ने पर्यावरणविदों द्वारा प्लास्टिक बोतलों में शराब बेचने से कैंसर होने की आशंका पर सवाल किया, तो मंत्री ने हंसते हुए कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि प्लास्टिक की बोतल में शराब…
भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक कूटनीति में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। इससे लाखों रोजगार पैदा होंगे तथा भारतीय युवाओं और किसानों के लिए व्यापक अवसरों का सृजन होगा। इसके साथ ही लगभग 2 अरब की उस आबादी के लिए धन पैदा होगा जो मिल कर वैश्विक अर्थव्यवस्था का एक-चौथाई भाग है। विश्व की दूसरी और चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच यह एफटीए इतिहास के सबसे बड़े व्यापार समझौतों में से एक है। वास्तव में यह व्यापार समझौते से ज्यादा व्यापक है। यह कृत्रिम मेधा (एआई), रक्षा और सेमीकंडक्टर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों…
रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक आवास योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण बेघर नागरिकों को पक्का मकान प्रदान करना है।इस योजना के तहत कच्चे मकानों में रहने वाले या बिना छत वाले परिवारों को पक्के मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसमें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। बलौदाबाजार- भाटापारा जिले की उपलब्धियों की फेहरिश्त में एक और कामयाबी शुमार हो गया है। जिले ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2025-26 के लक्ष्यों को प्राप्त करने में बलौदाबाजार -भाटापारा जिला पूरे छत्तीसगढ़…
जांजगीर चांपा : छत्तीसगढ़ बहुचर्चित पोरा बाई नकल प्रकरण मे द्वितीय अपर सत्र न्यायलय ने अहम फैसला सुनाया है. मामले में छात्रा पोरा बाई के साथ स्कूल के प्राचार्य, केंद्राध्यक्ष सहित 4 लोगों को 5-5 साल की कठोर कारावास और 5-5 हजार रुपये का अर्थ दंड लगाया है. क्या है मामला ? जांजगीर चांपा जिला में साल 2008 मे बारहवीं की परीक्षा में बिर्रा निवासी पोरा बाई ने 12 कक्षा में मेरिट सूची में पहला स्थान पाया था. इस मामले को माध्यमिक शिक्षा मंडल ने गंभीरता से परीक्षण किया और पोरा बाई के उत्तर पुस्तिका का परीक्षण किया. उत्तर पुस्तिका में…
रायपुर:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे देश में चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत आज शहर और ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में एकदिवसीय सामूहिक धरना प्रदर्शन राजीव गांधी चौक में किया गया कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया गया,इसके पश्चात धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम शुरू किया कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस पार्टी ने एक स्वर में केंद्र सरकार से मांग की कि मनरेगा को कमजोर करने के सभी फैसले वापस लिए…
रायपुर। धान खरीदी को लेकर प्रदेश में जारी विवाद पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन होने के कारण प्रदर्शन कर रही है और उनका धर्म ही विरोध करना है। नारायणपुर रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में सीएम ने बताया कि आज धान खरीदी की अंतिम तारीख है और खरीदी सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के साथ दो दिन पहले समीक्षा की गई थी और किसानों का धान समय पर खरीदने तथा टोकन वितरण में कोई देरी न होने के निर्देश दिए गए हैं।…
CG Highcourt: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने दुष्कर्म के गंभीर आरोपों से जुड़े एक मामले में आदेश पारित करते हुए एफआईआर (FIR), चार्जशीट और संज्ञान आदेश को रद (क्वैश) करने से इंकार कर दिया है. मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा एवं न्यायमूर्ति रविन्द्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने यह आदेश पारित किया है. क्या है पूरा मामला? याचिकाकर्ता विजय उमाकांत वाघमारे (33) , महाराष्ट्र के लातूर जिले के निवासी हैं और पेशे से एमएस ऑर्थोपेडिक सर्जन हैं. उनके खिलाफ भिलाई नगर जिला दुर्ग में साल 2018 में अपराध दर्ज कराया गया था. उनपर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने…
Raipur: रायपुर सेंट्रल जेल में एक कैदी और उसकी गर्लफ्रेंड के मिलने का वीडियो सामने आया है. यह वीडियो गर्लफ्रेंड ने ही बनाया था, जो अपने बॉयफ्रेंड से मिलने मीटिंग रूम में आई थी. उसने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया पेज पर अपलोड किया. जिसके बाद ये वायरल हो गया. रायपुर सेंट्रल जेल में कैदी की गर्लफ्रेंड ने बनाया दरअसल, रायपुर सेंट्रल जेल में एक कैदी से उसकी गर्लफ्रेंड के मिलने आई थी. जहां उसने ये वीडियो बनाया. वहीं वायरल वीडियो में लड़की कहती है कि आज मेरी जान का जन्मदिन है. मैं उससे मिलने सेंट्रल जेल आई हूं. बहुत…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
