Author: RAJ

रायपुर: छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना (रायपुर-विशाखापट्टनम आर्थिक कॉरिडोर) के तहत भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाले में जांच एजेंसियों का शिकंजा कसा हुआ है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW/ACB) ने लंबे समय से फरार चल रहे निलंबित तत्कालीन SDM निर्भय कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है। विशेष कोर्ट ने आरोपी को 30 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एक दिन पहले सोमवार (16 मार्च 2026) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रायपुर जोनल ऑफिस ने निर्भय साहू और अन्य आरोपियों से जुड़ी 23.35 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों को अटैच कर दिया। ED की जांच में सामने आया है कि…

Read More

एमआईसी ने वित्तीय वर्ष 2026- 27 के बजट प्रस्तावों की अनुशंसा कर बजट प्रस्तावों को चर्चा हेतु नगर निगम सामान्य सभा की बैठक में विचारार्थ रखने दिए निर्देश रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम में महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल ( एमआईसी ) बैठक, 21 निर्धारित एजेण्डों पर चर्चा की गयी और विचार उपरांत एजेंडावार आवश्यक निर्देश दिए गए. बैठक में एमआईसी ने रायपुर नगर पालिक निगम के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्तावों की अनुशंसा कर नियमानुसार रायपुर नगर पालिक निगम सामान्य सभा की बैठक में चर्चा हेतु विचारार्थ रखने के निर्देश दिए. महापौर…

Read More

गरियाबंद। जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिला कलेक्टर बीएस उइके ने आज पांच राजस्व अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। देखें आदेश

Read More

बलरामपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित होने के बाद पार्टी में असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले जहां 11 पदाधिकारियों ने इस्तीफा देकर नाराजगी जताई थी, वहीं अब दो और मंडल अध्यक्षों ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। कन्दरी मंडल अध्यक्ष लालसाय मिंज ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को भेजे पत्र में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान जिलाध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी में उन लोगों को अहम जिम्मेदारी दी है, जिन्होंने लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय चुनावों में पार्टी का विरोध करते हुए भाजपा का साथ दिया था। इसी तरह इदरी कला मंडल…

Read More

रायगढ़। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां जिले के पुलिस बल में पदस्थ एक आरक्षक की हादसे में मौत की होने से महकमें में हड़कंप मच गया है। मृत आरक्षक का नाम सुजीत मिंज बताया जा रहा है। आरक्षक सुजीत रायगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि, रेलवे पटरी पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। हादसा किन वजहों से हुआ इसकी…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को मनरेगा को ‘जी राम जी’ किए जाने के मुद्दे पर सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस ने शून्यकाल में इस विषय पर स्थगन प्रस्ताव लाया, लेकिन आसंदी द्वारा प्रस्ताव को अग्राह्य किए जाने पर विपक्ष ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करते हुए वॉकआउट कर दिया। शून्यकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘जी राम जी’ योजना की तुलना पहले की मनरेगा व्यवस्था से करते हुए कहा कि पुरानी व्यवस्था ज्यादा बेहतर थी। उन्होंने इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव को स्वीकार कर सदन में विस्तृत चर्चा कराने की…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच सोमवार रात मौसम ने अचानक करवट बदली। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई। इस दौरान कई इलाकों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है और लोगों को भीषण उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार देर रात हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई। रायपुर के बाहरी इलाकों में ओले गिरने से मौसम पूरी तरह ठंडा हो गया है। तापमान में आएगी गिरावट मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले पांच दिनों…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के प्रश्नकाल में धमतरी और कांकेर जिले में अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा पहले ही सवाल में जोरदार तरीके से गूंजा। सत्ता पक्ष की ओर से दिए गए जवाब को असंतोषजनक बताते हुए विपक्ष ने सदन से बहिर्गमन (वॉकआउट) कर दिया। प्रश्नकाल के दौरान विधायक अंबिका मरकाम ने अवैध प्लॉटिंग को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों और उन पर हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी। उन्होंने पूछा कि क्या शिकायतों के बावजूद कई मामलों में जांच नहीं हुई और क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस पर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने जवाब…

Read More

महासमुंद।  छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में नगदी रकम बरामद की है। कोमाखान पुलिस ने टेमरी नाका में चेकिंग के दौरान ओडिशा से रायपुर की ओर जा रही एक होंडा कार से 75 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। नगदी के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने कार, मोबाइल और नगदी सहित कुल 85 लाख 10 हजार रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र अंतर्गत टेमरी नाका में पुलिस द्वारा नियमित वाहन चेकिंग की जा रही…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में धमतरी और कांकेर जिलों में हो रही अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा बुरी तरह भड़क उठा। विपक्ष ने सरकार पर भू-माफियाओं को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के जवाब को असंतोषजनक बताते हुए विधायकों ने हंगामा किया और सदन छोड़ दिया। प्रश्नकाल में उठा मुद्दा विधायक अंबिका मरकाम ने प्रश्नकाल के दौरान राजस्व मंत्री से सवाल किया कि 2024 से 31 जनवरी 2026 तक अवैध प्लॉटिंग की कितनी शिकायतें मिलीं और उन पर क्या कार्रवाई हुई? उन्होंने खसरा स्तर पर जांच और…

Read More