Author: अमिता
बस्तर। बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत जैतगिरी स्थित धान खरीदी केंद्र में किसानों के साथ खुलेआम लूट का मामला सामने आया है। केंद्र के मैनेजर सतीश कुमार पांडे पर नियमों को ताक पर रखकर प्रति बोरी 41.220 ग्राम धान जबरन काटने का गंभीर आरोप लगा है। यह कटौती न तो किसी शासकीय आदेश के अंतर्गत है और न ही इसका कोई वैधानिक आधार बताया जा रहा है, जिससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। किसानों का कहना है कि पहले ही वे प्राकृतिक आपदाओं, बढ़ती लागत, खाद-बीज की महंगाई और मजदूरी संकट से जूझ रहे हैं, ऊपर से धान खरीदी…
रायपुर। राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में टाटा मोटर्स की ट्रक डीलरशिप रामा मोटोकॉर्प प्राइवेट लिमिटेड में आंतरिक ऑडिट के दौरान बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। पूर्व मैनेजर ने पार्ट्स की बिलिंग में हेराफेरी कर पांच सालों में 70 लाख रुपये से अधिक की रकम गबन कर ली। मामला उजागर होने के बाद आरोपी फरार हो गया। जनरल मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें : – भाठागांव ISBT में भीषण आग, पार्किंग में खड़ी 5 बसें जलकर खाक पीड़ित कंपनी के जनरल मैनेजर (पार्ट्स) केतन चौधरी ने…
बिलासपुर। न्यायधानी में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए ई-कॉमर्स कंपनियों के कई वेयरहाउसों पर छापेमारी की है। पुलिस ने तारबाहर, सिविल लाइन, सरकंडा और चकरभाठा थाना क्षेत्रों में स्थित विभिन्न गोदामों में दबिश देकर जांच की। पुलिस जांच के दौरान अमेजन, फ्लिपकार्ट, मीशो, ब्लिंकिट, ई-कार्ट, ब्लू डार्ट सहित अन्य बड़े रिटेल वेयरहाउसों से बटनदार और धारदार चाकू बरामद किए गए, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया। बड़ी संख्या में चाकू मिलने के बाद पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि कहीं इन हथियारों की ऑनलाइन खरीद-फरोख्त किसी आपराधिक उद्देश्य से…
रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने राज्य की भाजपा सरकार को किसान विरोधी सरकार बताते हुए कहा कि धान खरीदी में ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था को बंद करना प्रदेश के किसानों से धान नहीं खरीदने की सरकार की मंशा दिखाती है। समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन प्रक्रिया में जानबूझ कर बाधित किया जा रहा है,जबकि खरीफ सीजन के धान खरीदी 31 जनवरी तक होनी है। ऐसे समय में ऑनलाइन टोकन बंद करना किसानों के साथ अन्याय है। पूर्व में टोकन काटने से पहले किसानों के यहां जाकर धान देखा जा रहा था तब टोकन काटा जाता…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश में धान खरीदी की बदहाली और किसानों द्वारा आत्महत्या के प्रयास की बढ़ती घटनाओं पर साय सरकार को आड़े हाथों लिया है। डॉ. महंत ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में ‘‘मोदी की गारंटी‘‘ का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा सरकार आज किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम और सम्मान देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। डॉ. महंत ने कहा, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है कि छत्तीसगढ़ जैसा कृषि प्रधान राज्य, जिसे ‘धान का कटोरा‘ कहा जाता है, वहाँ आज किसान अपनी फसल बेचने…
रायपुर। राजधानी के भाठागांव स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) में देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। पार्किंग में खड़ी कई बसों में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और 5 बसें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना देर रात की बताई जा रही है। पार्किंग में खड़ी बसों से अचानक धुआं और लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आग की भयावह तस्वीरें और वीडियो मोबाइल में कैद किए, जिनमें बसें धू-धू कर जलती नजर आ रही हैं। ये भी पढ़ें :धान नहीं…
रायपुर । पारदर्शिता किसी मजबूत व्यवस्था की बुनियादी जरुरत होती है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने ई-सर्विस को अपनाया l इस डिजिटल पहल ने बॉटलिंग से लेकर डिलीवरी तक की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और तकनीक आधारित बना दिया। आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ई-चालान, सिंगल विंडो लॉग इन सिस्टम, यूजर रजिस्ट्रेशन, रियल टाइम कैश कलेक्शन इनफार्मेशन, सेंट्रल विडियो, मोनिटरी सिस्टम पूरी तरह से पारदर्शी है l इसी तरह एनओसी परमिट इशू सिस्टम, ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम, आधार इनेबल्ड बायो-मेट्रिक अटेंडेंस, और टोल-फ्री शिकायत सुविधा इन आधुनिक ऑनलाइन तकनीकों ने…
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल को आगजनी और हिंसा के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अमित बघेल को रायपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर बलौदाबाजार लाया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें सीधे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरफ्तारी आगजनी-हिंसा की घटना की जांच के तहत की गई है। मामले में अब तक कुल 201 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच अभी जारी है और आगे भी गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है। गौरतलब है कि अमित बघेल महाराजा अग्रसेन…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति सूची जारी की है। वर्ष 2010 बैच के आईएएस अधिकारी सारांश मित्तर, पदुम सिंह एल्मा, रमेश कुमार शर्मा और धर्मेश कुमार साहू को 16 वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद पदोन्नति दी गई है। वहीं, निलंबन के कारण आईएएस अधिकारी रानू साहू का प्रमोशन फिलहाल रोक दिया गया है। इसके साथ ही सरकार ने उनके पति जेपी मौर्या का भी पदोन्नति लाभ स्थगित कर दिया है। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोल लेवी घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) रायपुर जोन ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। एजेंसी ने आरोपी सौम्या चौरसिया और निखिल चंद्राकर से जुड़ी करीब 2.66 करोड़ रुपये मूल्य की आठ अचल संपत्तियों को अटैच कर लिया है। इनमें जमीन के टुकड़े और रिहायशी फ्लैट शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद घोटाले में अब तक अटैच की गई संपत्तियों की कुल राशि 273 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। ED ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत जारी प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर (PAO) के माध्यम से ये संपत्तियां जब्त की हैं।…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.