Author: अमिता
रायपुर। रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन निश्चय’’ के तहत एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए 29 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जप्त मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करीब 2 लाख 90 हजार रुपये है। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत थाना आमानाका को 18 जनवरी 2026 को मुखबीर से सूचना मिली कि नया बायपास बिलासपुर रोड, टाटीबंद क्षेत्र में वीर सिंह चाय ठेले…
रायपुर। रायपुर के गोबरा नवापारा इलाके में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर झपटमारी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। घटना के दौरान आरोपी ने एक व्यक्ति से 8,000 रुपये नकद छीनकर भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों और पुलिस की सतर्कता से वह फरार नहीं हो सका। जानकारी के अनुसार, 18 जनवरी 2025 को जैन समाज के दिगंबर संतों के आगमन पर स्वागत रैली निकाली गई थी। रैली नवापारा थाना से आगे FCI गोदाम के पास विप्र भवन के सामने पहुंची थी, जहां काफी भीड़ जमा थी। इसी दौरान प्रार्थी रमेश तिवारी के पीछे से…
रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने आज यहां लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन एवं राज्य सूचना आयुक्त उमेश कुमार अग्रवाल एवं डॉ. शिरीष चंद्र मिश्रा को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई। ये भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में 87 हजार मिड डे मील रसोइये अनिश्चितकालीन हड़ताल पर मुख्य सचिव विकास शील ने शपथ प्रक्रिया पूर्ण कराई। शपथ ग्रहण समारोह में राजस्व, खेल एवं युवा कल्याण, आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, और अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, विधायक…
जांजगीर। जांजगीर-चांपा पुलिस ने शेयर बाजार और रियल स्टेट में निवेश के नाम पर 30 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले आरोपी प्रमोद कुमार वैष्णव को गिरफ्तार किया है। आरोपी हर महीने 15% ब्याज का लालच देकर निवेशकों को फंसाता था। प्रार्थी महेंद्र कुमार कश्यप ने अकलतरा थाना में शिकायत दर्ज कराई कि जून 2024 में आरोपी ने अपनी पहचान रियल स्टेट और शेयर मार्केट कारोबारी के रूप में दी और विश्वास में लेने के लिए इकरारनामा और 10 लाख रुपए का चेक दिया। प्रार्थी ने अपनी बेटी की शादी के लिए धान बेचकर जमा किए 10 लाख रुपए आरोपी…
नारायणपुर। जिले में अबूझमाड़ के घने जंगलों में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। आदिंगपार-कुमेरादी क्षेत्र में चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान 82 बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (बीजीएल) सेल बरामद किए गए हैं। ये बीजीएल सेल प्लास्टिक शीट में लपेटकर जमीन में दफन किए गए थे, जिन्हें नक्सली सुरक्षा बलों के खिलाफ बड़े हमलों और हिंसक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करने की तैयारी में रखे हुए थे। इन विस्फोटक सामग्रियों की बरामदगी से संभावित बड़ी घटना को टाल दिया गया है। ये भी पढ़े :-गरियाबंद में नक्सलवाद को बड़ा झटका, 8 नक्सलियों…
कवर्धा। जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुर नर्सरी के पास एक बार फिर सनसनीखेज घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। झाड़ियों के बीच खून से लथपथ एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में शव पर चाकू से किए गए कई गहरे घाव मिले हैं, जिससे निर्मम हत्या की पुष्टि हो रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक के गले और पेट…
जगदलपुर। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम जगदलपुर ने शहीद पार्क के सामने संचालित ठेला व्यवसायियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की है। निरीक्षण के दौरान कुछ ठेला संचालक नालियों में कचरा फेंकते पाए गए, जिससे आसपास का क्षेत्र अस्वच्छ हो रहा था और नागरिकों को परेशानी हो रही थी। नगर निगम की स्वच्छता टीम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले मोमोस सेंटर, चिकन सेंटर एवं एग रोल सेंटर के ठेला संचालकों पर कुल 7 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।…
कोरबा। छत्तीसगढ़ की एसईसीएल (SECL) की कुसमुंडा खदान में बड़ा हादसा हुआ है। खदान के भीतर हाइड्रोलिक मशीन में काम के दौरान सिलेंडर फटने से 23 वर्षीय मजदूर संजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। संजय कुमार वाड्रफ नगर का रहने वाला था और वह अपने चार बहनों में इकलौता भाई था। ये भी पढ़ें : – दोपहिया वाहन चोरी के संगठित गिरोह का भंडाफोड़, 36 एक्टिवा बरामद; मुख्य आरोपी रोशन रात्रे सहित 21 गिरफ्तार, 19.80 लाख का माल जब्त हादसे के समय खदान के अंदर छह मजदूर मशीन…
जगदलपुर। नगर निगम जगदलपुर शहर के बुनियादी ढांचे, सांस्कृतिक धरोहरों और खेल सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम में महापौर संजय पाण्डे ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार (टाउन हॉल) में चल रहे निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। महापौर संजय पाण्डे ने बताया कि टाउन हॉल शहर की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक पहचान है, जहां वर्षों से सामाजिक, सांस्कृतिक और शासकीय कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं। इसे आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किया जा रहा है, ताकि शहरवासियों को बेहतर और सुविधाजनक वातावरण मिल सके। महापौर ने निर्माण एजेंसी और कर्मचारियों को कार्य की…
बस्तर। जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक बार फिर जान ले ली। जगदलपुर–चित्रकोट मार्ग के टाकरागुड़ा के पास एक टाटा मैजिक वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में आरएसएस बस्तर संभाग के विभाग संघचालक सुकालु राम बघेल की मौके पर ही मौत हो गई। ये भी पढ़ें : रेंज में पुलिस महकमे में फेरबदल, 11 पुलिसकर्मियों का तबादला हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.