Author: पंकज विश्वकर्मा
रायपुर : छत्तीसगढ़ अग्निशमन सेवा भर्ती 2025 में वाहन चालक / वाहन चालक कम आपरेटर पद के लिए दस्तावेज जांच, शारीरिक नाप-जोख, शारीरिक दक्षता परीक्षा में चयनित हो चुके अभ्यर्थियों को अब अंतिम चरण के तहत ट्रेड टेस्ट देना होगा। गरियाबंद में अवैध धान तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, ओडिशा सीमा से पकड़ाए 8 पिकअप वाहन चालक पद एवं वाहन चालक कम आपरेटर पद का ट्रेड के लिए अंतिम टेस्ट 26 नवंबर 2025 सुबह 8 बजे केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान, माना कैम्प में आयोजित की जाएगी। वाहन चालक पद एवं वाहन चालक कम आपरेटर पद का ट्रेड के लिए अंतिम टेस्ट में…
गरियाबंद। जिले में ओडिशा सीमा से हो रही अवैध धान तस्करी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। देवभोग पुलिस ने थाना क्षेत्र से लगे ओडिशा के कालाहांडी, नवरंगपुर और नुआपाड़ा जिलों से छत्तीसगढ़ में खपाने लाए जा रहे धान से भरी 8 पिकअप वाहन को जप्त किया है। यह भी पढ़े :- नीतीश ने रचा इतिहास: 10वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री पुलिस ने इन वाहनों से बरामद करीब 400 पैकेट धान को मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अंतरराज्यीय तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
पटना। बिहार में नई एनडीए सरकार का गठन हो गया है। राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह भी पढ़े :- अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य समापन: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया “मुख्यमंत्री ग्राम अखरा विकास योजना” का शुभारंभ, CM साय बोले- जनजातीय विकास में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य 26 मंत्रियों ने ली शपथ नीतीश कुमार के साथ कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें बीजेपी के 14,…
भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर फिल्मी अंदाज में हुए अपहरण ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। एक युवक अपनी ही पत्नी को घर से घसीटकर ले गया। महिला चिल्लाती रही, पर आरोपी उसे जबरदस्ती कार में बैठाकर फरार हो गया। घटना CCTV में कैद है। यह भी पढ़े :- अपेक्स के डी.जी.एम. भूपेश चंद्रवंशी पर बैंक में भर्ती के नाम पर वसूली के आरोप – राजधानी के पुरानी बस्ती थाने में चल रही जांच, एम.डी कांडे को भी पहुंचाया गया पैसा पहले से शादीशुदा होने का पता चलने पर अलग रह रही थी युवती जानकारी के अनुसार युवती…
पंकज विश्वकर्मा (समाचार संपादक) रायपुर/छत्तीसगढ़। लगातार विवादों में घिरे छत्तीसगढ़ शासन के बैंक अपेक्स के बड़े अधिकारियों पर फिर एक बार अत्यंत ही गंभीर आरोप लगें हैं। जिसकी शिकायत राजधानी के पुरानी बस्ती थाने में की गई है। इस पूरे मामले की जांच सी.एस.पी पुरानी बस्ती द्वारा जारी है। इस मामले में पुलिस अधिकारी के पुत्र से बैंक में नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख रुपए से ज्यादा रकम ऐंठ ली गई थी। पीड़ित पक्ष ने बताया है कि बैंक में नियमित भर्ती के नाम पर बैंक कर्मचारी के ही माध्यम से पैसा डी.जी.एम भूपेश चंद्रवंशी को दिया गया…
रायपुर। राज्य सरकार ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. पुनीत गुप्ता को अतिरिक्त संचालक, चिकित्सा शिक्षा के प्रभार से मुक्त कर दिया है। इस संबंध में विभाग द्वारा आज आधिकारिक आदेश जारी किया गया। यह भी पढ़े :- रायपुर में करणी सेना प्रमुख डॉ. राज शेखावत गिरफ्तार, थाने के बाहर समर्थकों का हंगामा अप्रैल 2025 में डॉ. गुप्ता को पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में अपने मूल पद—विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी एवं नेफ्रोलॉजी विभाग के प्राध्यापक—के साथ-साथ संचालनालय, चिकित्सा शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। लगभग सात महीने बाद विभाग ने…
रायपुर। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने मौदहापारा थाने पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। उनकी गिरफ्तारी की जानकारी पहले से ही सोशल मीडिया पर प्रसारित हो चुकी थी, जिसके बाद बड़ी संख्या में समर्थक थाने के बाहर इकट्ठा हुए और पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए 1 एएसपी, 2 सीएसपी और 5 थानों के टीआई समेत पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.राज शेखावत ने मौदहापारा थाने में अपनी गिरफ्तारी दी है। पुलिस ने औपचारिक कार्रवाई पूरी करने के बाद थाने…
20 नवंबर 2025 गुरुवार का राशिफल मेष (Aries) आज का दिन आपके लिए उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। कामकाजी लोगों के लिए यह समय प्रयासों के अच्छे परिणाम देने वाला है। नौकरी या व्यवसाय में आपके कठिन परिश्रम की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारी आपकी मेहनत को मान्यता देंगे। आर्थिक दृष्टि से आज अचानक लाभ के योग हैं, विशेष रूप से निवेश या पुराने समझौते से लाभ प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में हल्की थकान महसूस हो सकती है, इसलिए भोजन और नींद का ध्यान रखना आवश्यक है। व्यक्तिगत जीवन में परिवार के साथ मधुर संबंध बनाए…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अचल संपत्तियों के बाजार मूल्य निर्धारण से जुड़ी नई गाइडलाइन दरें कल 20 नवंबर 2025 से प्रभावी हो जाएँगी। इस संबंध में पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक मुद्रांक कार्यालय ने सभी कलेक्टरों और संबंधित अधिकारियों को आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। यह भी पढ़े :- डबल इंजन सरकार की नीतियों से नक्सलवाद आखिरी सांसें ले रहा है: शिवनारायण पांडेय सूत्रों के अनुसार, नई गाइडलाइन में शहरी क्षेत्रों की दरों में 150 से 400 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर 25 वर्ष पुराने गाइडलाइन मूल्य निर्धारण में व्यापक सुधार किए गए हैं। इस…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय ने कहा है कि नक्सली आतंक के पर्याय हिड़मा व उसकी पत्नी समेत 6 नक्सलियों के मारे जाने से बस्तर में शांति स्थापना की पहल और आतंक से की मुक्ति महत्वपूर्ण कड़ी है। अभी नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई जारी है और 31 मार्च, 2026 तक देश से नक्सलवाद का पूरी तरह खात्मा हो जाएगा। यह भी पढ़े :- हाफ बिजली बिल की ताजा घोषणा पर कांग्रेस शर्मनाक राजनीति कर रही : भाजपा हमारा यह स्पष्ट मंतव्य है कि शांति और विकास अनुसूचित व आदिवासी बहुल क्षेत्रों का अधिकार है। श्री पाण्डेय ने…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.