गरियाबंद। जिले में ओडिशा सीमा से हो रही अवैध धान तस्करी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। देवभोग पुलिस ने थाना क्षेत्र से लगे ओडिशा के कालाहांडी, नवरंगपुर और नुआपाड़ा जिलों से छत्तीसगढ़ में खपाने लाए जा रहे धान से भरी 8 पिकअप वाहन को जप्त किया है।

यह भी पढ़े :- नीतीश ने रचा इतिहास: 10वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री
पुलिस ने इन वाहनों से बरामद करीब 400 पैकेट धान को मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अंतरराज्यीय तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।



