Author: पंकज विश्वकर्मा
रायपुर : छत्तीसगढ़ में मंगलवार सुबह EOW और ACB की संयुक्त टीमों ने बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू की। DMF और आबकारी घोटाले से जुड़े मामलों में करीब 18 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, कोंडागांव सहित कई जिलों में अधिकारियों और कारोबारियों के परिसरों पर दबिश दी जा रही है। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और लेन-देन से जुड़े साक्ष्य खंगाले हैं। बिलासपुर के कारोबारी टुटेजा के ठिकानों पर भी रेड बिलासपुर के चर्चित कारोबारी अशोक टुटेजा के घर और दफ्तरों पर भी EOW–ACB की टीमें पहुंची।…
हैदराबाद/बस्तर। तेलंगाना के हैदराबाद में शनिवार को 37 नक्सलियों ने हथियार डालकर आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वालों में तेलंगाना स्टेट कमेटी के 12 कैडर, दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) के 23 सदस्य और PLGA बटालियन नंबर-1 के 2 कैडर शामिल हैं। इनमें से कई नक्सली कुख्यात माओवादी कमांडर माड़वी हिड़मा के साथ सक्रिय रहे थे। स्टेट कमेटी मेंबर ‘आजाद’ समेत बड़े नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण स्टेट कमेटी मेंबर मुछाकी एरा उर्फ आजाद (49), नारायण रमेश (70) और मुचाकी सोमड़ा (42) पर 20-20 लाख रुपए का इनाम घोषित था। DVCM मेंबर पर 5-5 लाख, ACM पर 4-4 लाख और पार्टी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर राज्यवासियों को बड़ा उपहार मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा राजधानी रायपुर स्थित बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में 23 से 25 नवंबर तक राज्य स्तरीय आवास मेला आयोजित किया गया है। यह भी पढ़े :- आज का राशिफल 23 नवंबर 2025: धनु समेत इन 5 राशि वालों की आय में बढ़ोतरी के संकेत, करियर में मिलेगी तरक्की इस मेले में प्रदेशभर की आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। नागरिकों के लिए…
आज का दिन ऊर्जा और बदलाव से भरा है। धनु राशि में चंद्रमा का गोचर उत्साह, स्पष्टता और नए अवसर लेकर आया है। वहीं तुला में वक्री बुध बातचीत में सावधानी की सलाह देते हैं। वृश्चिक में सूर्य और मंगल आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति को बढ़ा रहे हैं। कुल मिलाकर दिन जागरूकता, समझ और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संकेत देता है। मेष (Aries) चंद्रमा नई योजनाओं और सीख की ओर प्रेरित करेगा। रुके कार्य गति पकड़ेंगे। रिश्तों में धैर्य रखें—बातचीत संयम से करें। सूर्य-मंगल साझा जिम्मेदारियों को समझने में मदद देंगे। वृषभ (Taurus) पुराने आर्थिक मामलों में सुधार के…
रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए आज विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर के मार्गदर्शन में राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में 60 टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 200 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़े :- 11वीं की छात्रा बनी 15 मिनट की प्रतीकात्मक कलेक्टर, जिलेवासियों को दिए तीन अहम संदेश 100 से अधिक स्थानों पर छापेमारी अभियान के दौरान टीमों ने शहर के 100 से भी अधिक संभावित ठिकानों पर आकस्मिक दबिश देकर नशे,…
नवागढ़। विश्व बाल दिवस के विशेष कार्यक्रम के तहत ज्ञान मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल नवागढ़ की कक्षा 11वीं की छात्रा कु. दीक्षा सारथी को कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने 15 मिनट के लिए प्रतीकात्मक कलेक्टर का कार्यभार सौंपा। यह भी पढ़े :- हेट स्पीच केस में अमित बघेल को राहत, गिरफ्तारी की मांग कोर्ट ने ठुकराई इस दौरान प्रतीकात्मक कलेक्टर बनी दीक्षा सारथी ने जिलेवासियों को तीन महत्वपूर्ण संदेश दिए। उन्होंने कहा- महीने में एक दिन डिजिटल फास्टिंग अवश्य करें। जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग दें, हर घर से कपड़े का थैला ही निकले। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान…
बिलासपुर। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल को कथित हेट स्पीच मामले में बड़ी राहत मिली है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दायर याचिका को खारिज करते हुए स्पष्ट कहा कि जब आपराधिक जांच जारी है, तब अदालत न तो उसमें हस्तक्षेप कर सकती है और न ही आरोपी की गिरफ्तारी का आदेश दे सकती है। यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के युवा सरदार 150 यूनिटी मार्च के लिए रविवार को होंगे रवाना गिरफ्तारी और मॉनिटरिंग की मांग पर कोर्ट का रुख स्पष्ट याचिकाकर्ता ने बघेल की तत्काल गिरफ्तारी, पुलिस जांच की मॉनिटरिंग और समयबद्ध कार्रवाई की मांग की थी।…
रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशभर से चयनित 72 युवाओं (प्रत्येक जिले से 02) की टोली यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया के द्वारा आयोजित सरदार 150 युनिटी मार्च में शामिल होने नागपुर (नर्मदा प्रवाह) में शामिल होने हेतु रविवार, 23 नवम्बर को दोपहर 12 बजे बस द्वारा रायपुर से नागपुर हेतु प्रस्थान करेंगे। Delhi Blast Case : दिल्ली कार ब्लास्ट केस में टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश, पुलवामा से जैश का आतंकी तुफैल अहमद गिरफ्तार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव हरी झण्डी दिखाकर टोली को खेल अकादमी के लिए रवाना करेंगे।…
भिलाई। पावर हाउस ओवरब्रिज के पास आज सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय HR एग्जीक्यूटिव साक्षी द्विवेदी की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार साक्षी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ीं और ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गईं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता दूर जा गिरे और बाल-बाल बच गए। यह भी पढ़े :- सौम्या चौरसिया की क्लासमेट के घर डकैती: तीन और आरोपी गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारी 22 हुई साक्षी द्विवेदी राजनांदगांव के एबिस प्लांट में HR एग्जीक्यूटिव थीं। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से…
रायपुर । पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उपसचिव रह चुकीं सौम्या चौरसिया की क्लासमेट के घर हुई डकैती मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अब तक कुल 22 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस शेष फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामला कोरबा बालको थाना क्षेत्र का है। यह भी पढ़े :- NIT चौपाटी विवाद गरमाया: मूणत बनाम कांग्रेस, महापौर भी मैदान में तराईडांड गांव में 14 नवंबर की रात करीब 1 बजे 15 से अधिक हथियारबंद डकैत शत्रुघ्न दास के घर की दीवार फांदकर अंदर घुसे थे। उन्होंने शत्रुघ्न दास…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.