Author: पंकज विश्वकर्मा

रायपुर। राजधानी रायपुर के कबीर नगर क्षेत्र में पुलिस ने हेरोइन तस्करी करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 11 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी काला बाजारी कीमत लाखों में बताई जा रही है। साथ ही तस्कर की मोपेड गाड़ी जब्त की गई है। पुलिस आरोपी के मोबाइल की जांच कर रही है ताकि सप्लाई नेटवर्क का पता लगाया जा सके। यह भी पढ़े :- NSUI नेता ने छात्रा से जंगल में किया रेप, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम कमलेश अरोड़ा (29), निवासी धरमपुरा है। आरोपी…

Read More

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में NSUI नेता ने कॉलेज की 22 वर्षीय छात्रा से रेप करने की घटना को अंजाम दिया। आरोपी छात्र नेता ने युवती को कॉल कर बुलाया और जबरन कार में बैठाकर जंगल में ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया और पीड़िता से मारपीट की। मौके पर पुलिस और पीड़िता के दोस्त के पहुंचने से उसकी जान बच सकी। यह भी पढ़े :- घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए जानें कलावा बांधने के शुभ स्थान अदालत ने इस घिनौनी वारदात के आरोपी रूहाब मेमन (26), निवासी नयापारा कांकेर, को 10 साल की सश्रम कारावास और…

Read More

Vastu Tips: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा हमेशा बनी रहे। इसके लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, घर में कलावा (मौली या राखी) बांधने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में आ रही समस्याओं को खत्म करने में सहायता मिलती है। कलावा को हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ माना गया है और पूजा-पाठ में इसका विशेष महत्व है। यह भी पढ़े :- रायपुर में DGP-IGP कॉन्फ्रेंस की गूंज: PM मोदी ने संभाली कमान, बोले—‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा मंथन कलावा बांधने के शुभ स्थान 🔹 मुख्य…

Read More

रायपुर। देश की सुरक्षा रणनीति को नई दिशा देने वाली 60वीं DGP-IGP कॉन्फ्रेंस के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद मोर्चा संभाला और पूरे सत्र की अध्यक्षता की। पीएम मोदी ने कहा कि सम्मेलन में भारत की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर गहन, व्यापक और परिणामकारी मंथन हुआ। यह भी पढ़े :- 7 साल के मासूम को गिनती न आने पर शिक्षक की बर्बर पिटाई—आंख से निकला खून, नशे में होने का भी आरोप प्रधानमंत्री ने मंच की अहमियत पर ज़ोर देते हुए इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में सर्वोत्तम प्रथाओं, तकनीकी नवाचारों और जमीनी अनुभवों को…

Read More

रायपुर । एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान ही प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा के द्वारा जारी किया गया बयान बेहद ही आपत्तिजनक है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि चुनाव आयोग इस संबध में गृहमंत्री विजय शर्मा से स्पष्टीकरण मांगे कि उन्होंने किस हैसियत से यह बयान दिया है एसआईआर आयोग का काम है या राज्य सरकार का, राज्य के मंत्री कैसे बिना एसआईआर पूरा हुये किसी नागरिक की नागरिकता पर सवाल खड़ा कर रहे है दो साल से गृहमंत्री है देश में मोदी की 14 साल से सरकार है उसके बाद घुसपैठिये का हव्वा क्यो बनाया जा…

Read More

बलरामपुर। रामचंद्रपुर विकासखंड के प्राथमिक शाला जावाखाड़ (ग्राम पंचायत पलगी) में दूसरी कक्षा के 7 वर्षीय छात्र भागीरथी यादव के साथ शिक्षक उदय यादव ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। गिनती में गलती होने पर शिक्षक ने बच्चे के चेहरे पर लगातार थप्पड़ जड़ दिए, जिससे उसकी आंख से खून बहने लगा और पूरा चेहरा सूज गया। यह भी पढ़े :- कार पार्किंग विवाद में पिस्तौल दिखाकर धमकी, A.T. प्लाज़ा टाउनशिप में तनाव परिजनों का गंभीर आरोप है कि शिक्षक उदय यादव अक्सर शराब पीकर स्कूल आते हैं और घटना के समय भी वे नशे में थे। रोते-बिलखते घर…

Read More

रायपुर। शहर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित A.T. प्लाज़ा टाउनशिप में कार पार्किंग को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने दूसरे को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दे दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़े :- राजनांदगांव में दो करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़: डिजिटल अरेस्ट और फेक शेयर ट्रेडिंग से लूटे पैसे, हरियाणा-मध्यप्रदेश से 4 ठग गिरफ्तार जानकारी के अनुसार, विकास बुद्धिराजा ने अपनी कार 26 नवंबर की रात पार्क की थी। अगले दिन सुबह करीब 11:30 बजे…

Read More

राजनांदगांव। साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग महिला को “डिजिटल अरेस्ट” कर और एक युवा व्यापारी को शेयर मार्केट में तगड़ा मुनाफा दिलाने का लालच देकर करीब 2 करोड़ रुपए की ठगी की थी। राजनांदगांव सायबर सेल और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर हरियाणा के गुरुग्राम और मध्य प्रदेश के सिहोर-इंदौर से चार ठगों को धर-दबोचा। यह भी पढ़े :- बेमेतरा में खाद नहीं मिला तो किसानों ने सड़क जाम कर दी: दो घंटे तक थानखम्हरिया मार्ग रहा ठप, लेन-देन के गंभीर आरोप पहले मामले में ठगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी और जज बताकर बुजुर्ग महिला को वीडियो कॉल पर…

Read More

बेमेतरा। रबी फसल की बुआई शुरू होते ही खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। खाती सहकारी समिति में यूरिया-डीएपी खाद के वितरण में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए सैकड़ों किसानों ने बेमेतरा-थानखम्हरिया मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। करीब दो घंटे तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। यह भी पढ़े :- राष्ट्रीय राजमार्ग पर मूर्ति स्थापना का प्रयास: छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा के छह सदस्य गिरफ्तार किसानों का आरोप है कि समिति ने पहले उनकी ऋण पुस्तिकाएं जमा कराईं और खाद लेने के लिए बुलाया, लेकिन वहां पहुंचने पर स्टॉक खत्म…

Read More

महासमुंद। राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर तुमगांव थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नेशनल हाईवे पेट्रोलिंग के कर्मचारी कमलेश पटेल की शिकायत पर कार्रवाई की गई, जिसमें आरोप था कि किसान मोर्चा के सदस्य NHAI की भूमि पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापित कर रहे थे, जिससे रायपुर–सरायपाली मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही थी। यह भी पढ़े :- साइबर धोखाधड़ी रोकने में प्रशासन की अभिनव पहल-फाइनेंस लैब बनी युवाओं की ढाल शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने किसानों को समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मूर्ति स्थापना…

Read More