Author: पंकज विश्वकर्मा
आज का राशिफल : दिसंबर का पहला दिन कई राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आज का दिन मेष, मीन, वृश्चिक, कर्क, तुला, कुंभ और कन्या राशि के जातकों के लिए भाग्यवृद्धि और सफलता लेकर आएगा। आज सुबह चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे जिससे भावनात्मक संतुलन और अंतर्ज्ञान बढ़ेगा, वहीं शाम होते ही चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके बाद निर्णय लेने की क्षमता और ऊर्जा बढ़ेगी। यह भी पढ़े :- मोक्षदा एकादशी आज : भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना रुष्ट हो जाएंगे भगवान विष्णु बुध देव तुला राशि से संवाद में संतुलन प्रदान करेंगे, जबकि…
हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत अत्यंत पवित्र और कल्याणकारी माना गया है। यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मिक शुद्धि, मन की शांति और सुख-समृद्धि प्राप्त करने का श्रेष्ठ मार्ग है। वर्ष में कुल 24 एकादशियां आती हैं, और हर महीने दो एकादशी तिथि पड़ती है। मोक्षदा एकादशी को विशेष रूप से पापों को समाप्त करने और मोक्ष प्रदान करने वाली तिथि माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की आराधना करने से जीवन में सौभाग्य और समृद्धि आती है। कब है मोक्षदा एकादशी वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी…
दंतेवाड़ा। बस्तर में नक्सल उन्मूलन अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। दंतेवाड़ा जिले में रविवार को 37 माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट आए। आत्मसमर्पण करने वालों में 27 ऐसे नक्सली शामिल हैं, जिन पर कुल 65 लाख रुपये का इनाम घोषित था। ये सभी माओवादी भैरमगढ़ एरिया कमेटी, इन्द्रावती एरिया कमेटी और माड़ डिवीजन से जुड़े रहे हैं। यह भी पढ़े :- विराट कोहली ने ODI में जड़ा 52वां शतक, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड सरकार की पुनर्वास पहल ‘पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन’ से प्रभावित होकर सभी नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिला रिजर्व गार्ड (DRG) कार्यालय…
Virat Kohli Century: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में अपने ODI करियर का 52वां शतक (Virat Kohli Century) जमाकर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया। 102 गेंदों में 100 रन बनाकर उन्होंने यह कीर्तिमान स्थापित किया और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR की तारीखें बदलीं, ECI ने बढ़ाई डेडलाइन सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटा कोहली अब वनडे क्रिकेट में एक ही फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक (Virat Kohli Century) लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 128वीं कड़ी को सुना और इसे अत्यंत प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देश की सामूहिक चेतना का उत्सव बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अभिभावक की तरह देश की बातों को देशवासियों के सामने रखते हैं और हर माह राष्ट्र को प्रेरणादायक संदेश देते हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों, जनभागीदारी…
रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने स्पेशल समरी रिवीजन (SIR) फेज-2 की समयसीमा में संशोधन करते हुए इसे सात दिन के लिए बढ़ा दिया है। अब ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 9 दिसंबर की बजाय 16 दिसंबर 2025 को प्रकाशित होगी। वहीं, मतदाता सूची अपडेट (एन्यूमरेशन) का कार्य 11 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगा, जो पहले 4 दिसंबर तक निर्धारित था। यह भी पढ़े :- SIR को लेकर बस्तर में बड़ा विवाद: CPI के पूर्व MLA मनीष कुंजाम की सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, हजारों आदिवासी वोटर्स के नाम हटने का खतरा क्यों बढ़ानी पड़ी समयसीमा? चुनाव आयोग ने यह निर्णय राजनीतिक दलों द्वारा…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया पर अब गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कोंटा से CPI के पूर्व विधायक मनीष कुंजाम ने आशंका जताई है कि इस प्रक्रिया के चलते बस्तर के हजारों आदिवासी वोटर्स के नाम मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं। इसी चिंता को लेकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसकी स्क्रूटनी चल रही है। मामला जल्द ही चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉय माल्या बागची की बेंच में लिस्ट हो सकता है। यह भी पढ़े :- विकसित भारत@2047 की मजबूत नींव: PM मोदी ने रायपुर में DGP कॉन्फ्रेंस…
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों की 60वीं ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को ‘विकसित भारत’ का सबसे मजबूत स्तंभ बनाने का संकल्प दोहराया। थीम थी विकसित भारत : सिक्योरिटी डाइमेंशन्स”। तीन दिन के इस महाचिंतन में PM ने पुलिस को न सिर्फ कानून-व्यवस्था का रखवाला बताया, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सबसे बड़ा सिपाही घोषित किया। पुलिस की छवि अब ‘डंडे’ वाली नहीं, ‘दोस्त’ वाली होगी PM ने साफ शब्दों में कहा लोगों, खासकर युवाओं के मन में पुलिस को लेकर जो पुरानी धारणा है,…
मुंगेली। सरकारी अस्पतालों की अव्यवस्था का एक और शर्मनाक मामला मुंगेली में सामने आया है। 30 नवंबर 2025 की रात लगभग 3:30 बजे पेट दर्द से तड़प रहे साढ़े तीन साल के मासूम बच्चे को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुँचे, लेकिन इलाज के बजाय उन्हें अव्यवस्था, संवेदनहीनता और अवैध वसूली का सामना करना पड़ा। बच्चे का समय पर उपचार न मिलने के कारण परिजन को मजबूरी में निजी अस्पताल जाना पड़ा। पहला झटका — इमरजेंसी डॉक्टर ने गलत जगह भेजा परिजनों ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में मौजूद महिला डॉक्टर को बच्चे की गंभीर स्थिति बताई, लेकिन उन्होंने बिना देखे…
रायपुर : छत्तीसगढ़ का बस्तर, जहां पिछले 40 सालों से नक्सलियों का आतंक पसरा हुआ था, अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। लगातार चल रहे ऑपरेशनों, शीर्ष नेतृत्व की मौत और आत्मसमर्पणों के चलते नक्सली ढांचा तेजी से टूट रहा है। पिछले डेढ़ साल में सुरक्षा बलों ने 13 से अधिक टॉप नक्सली कमांडरों का एनकाउंटर किया है, जिससे पूरा नेटवर्क कमजोर पड़ गया है। हिड़मा की मौत—नक्सलियों के पतन की सबसे बड़ी कड़ी 18 नवंबर को छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश बॉर्डर के मरेडमिल्ली जंगल में माड़वी हिड़मा का एनकाउंटर नेक्सल मोर्चे पर सबसे बड़ा झटका साबित हुआ। सुरक्षाबलों ने उसकी…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.