Author: पंकज विश्वकर्मा
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विकसित भारत–जी राम जी ग्रामीण गरीबों, श्रमिकों और मेहनतकश मजदूर वर्ग के जीवन में भरोसा, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने की सशक्त व्यवस्था है। यह अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक समय पर काम, पूरा पारिश्रमिक और पारदर्शी व्यवस्था पहुँचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विकसित भारत–जी राम जी के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है कि रोजगार प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न्यूनतम हो और श्रमिकों को उनके अधिकारों से वंचित न किया जा सके। मजदूरी…
रायपुर : राजधानी रायपुर के आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में 18 से 22 दिसंबर तक चल रहे मेगा हेल्थ कैंप–2025 में प्रतिदिन हज़ारों मरीज निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले रहे हैं। रविवार को शिविर का चौथा दिन रहा, जिसमें स्वास्थ्य, कल्याण और मानवता के उत्कृष्ट पहलुओं का नजारा देखने को मिला। रविवार को शिविर के आयुर्वेद विभाग में 0 से 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार यह बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, बार-बार होने वाले संक्रमण से…
बस्तर। बस्तर विकासखंड के बकावंड क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सरकारी धन की खुली लूट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि पंचायत सचिव और सरपंच मिलकर बिना कोई कार्य कराए फर्जी फर्मों के नाम पर भुगतान दिखाकर लाखों रुपये का गबन कर रहे हैं। ऐसा ही एक बड़ा मामला ग्राम पंचायत जुनवानी और तुंगापाल से सामने आया है। जानकारी के अनुसार, इन पंचायतों में सचिव द्वारा अपने ही भाई के नाम पर फर्जी फर्म तैयार कर पंचायत के धन की निकासी की जा रही है। आरोप है कि हैंडपंप मरम्मत, पाइपलाइन मरम्मत, मुरुम बिछाई, कैसिंग पाइप और…
बीजापुर। जिले में वन विभाग द्वारा छंटाई के नाम पर की जा रही कथित बेतहाशा पेड़ों की कटाई को लेकर बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने बीजापुर के वन मंडलाधिकारी (DFO) पर पेसा कानून का खुला उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल जिले से हटाने की मांग की है। आज आयोजित प्रेसवार्ता में विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि बीजापुर जिला आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जहां संविधान की पांचवीं अनुसूची लागू है। 25 जनवरी 1994 से प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था के साथ पेसा कानून प्रभावी है, जिसके तहत ग्रामसभा सर्वोपरि है और किसी…
रायपुर। रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय रायपुर के निर्देशन में ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले एक आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है, जिनके द्वारा बेचे गए सिम कार्ड का उपयोग म्यूल बैंक खातों, टेलीग्राम रिव्यू टास्क, ऑनलाइन जॉब फ्रॉड, पहचान की चोरी, फर्जी शेयर ट्रेडिंग और कम दाम में सामान बेचने के बहाने साइबर ठगी में किया जा रहा था। इस मामले में थाना सिविल लाइन रायपुर में अपराध क्रमांक 290/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 3(5) बीएनएस एवं 42(3) टेलीग्राफ एक्ट के तहत…
रायपुर। साइबर अपराध के खिलाफ ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रायपुर रेंज पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम दिया है। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश पर म्यूल बैंक अकाउंट संवर्धक, फर्जी सिम कार्ड विक्रेता, ब्रोकर और ठगी के लिए खाते उपलब्ध कराने वालों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई रायपुर, दुर्ग, बलौदा बाजार और मध्यप्रदेश में की गई। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों के थानों और साइबर सेल में कुल 1236…
रायपुर। रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय रायपुर के निर्देश पर ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रेंज साइबर थाना रायपुर की टीम ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के बैंक खातों से जुड़े मामलों में देश के अलग-अलग राज्यों के 18 से अधिक पुलिस थानों और साइबर सेल में शिकायतें दर्ज पाई गई हैं। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के मार्गदर्शन में साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए यह सफलता मिली। प्रार्थी सतीश शर्मा, रायपुर ने रेंज साइबर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने…
बिलासपुर। यौन उत्पीड़न के आरोपों में फंसे पुलिस अधिकारी अरविंद कुमार मेढ़े की अग्रिम जमानत याचिका को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि आरोपी पुलिस अफसर है और यदि उसे अग्रिम जमानत दी जाती है तो वह गवाहों को प्रभावित कर सकता है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपों की गंभीरता देखते हुए राहत देने का कोई आधार नहीं है। यह भी पढ़े :- जेपी नड्डा कल छत्तीसगढ़ दौरे पर, जनादेश परब कार्यक्रम में होंगे शामिल मामला दुर्ग जिले के पुराना भिलाई थाना क्षेत्र की महिला की शिकायत का है। पीड़िता ने एफआईआर में…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा कल एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जांजगीर के पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह भी पढ़े :- ‘आरएसएस को भाजपा से जोड़ना भूल’, मोहन भागवत बोले- संघ का न कोई दुश्मन, न राजनीतिक एजेंडा गौरतलब है कि राज्य सरकार के दो साल पूरे होने पर जनादेश परब का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सरकार अपनी अब तक की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के सामने प्रस्तुत करेगी। इस भव्य कार्यक्रम में जेपी नड्डा…
कोलकाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि संघ को भाजपा या किसी भी राजनीतिक विचारधारा से जोड़कर देखना गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि RSS का न तो कोई राजनीतिक एजेंडा है और न ही वह किसी का विरोधी है। यह भी पढ़े :- रायपुर में चाकूबाजी, युवक पर 9 बार जानलेवा हमला – CCTV में कैद वारदात डॉ. भागवत कोलकाता में आयोजित ‘आरएसएस 100 व्याख्यान माला’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अपील की कि संघ को राजनीति के चश्मे से न देखा जाए। उन्होंने कहा कि…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.