Author: पंकज विश्वकर्मा

रायपुर : नवा रायपुर के आदिवासी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में अंग्रेजी हुकुमत के दौरान जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बने शहीद वीर नारायण सिंह जनजातीय संग्रहालय अपने उद्देश्यों में सार्थक कर रहा है। संग्रहालय को देखने देश-विदेश के पर्यटक बड़ी संख्या में आ रहे हैं, वहीं संग्रहालय विद्यार्थियों-शोधार्थियों सहित आम लोगों के लिए प्रेरणा और ज्ञान का केन्द्र बन रहा है। स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के साथ ही बड़ी संख्या में आमजन संग्रहालय को देखने पहुंच रहे हैं। उद्घाटन के बाद लगभग दो महीनों के अंतराल में ही 72 हजार से अधिक दर्शक ने…

Read More

रायपुर। राजधानी के सुंदर नगर चौक स्थित एक नाश्ता दुकान में नशे में धुत युवक द्वारा महिला दुकानदार के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला अस्पताल में तांडव : नशे में धुत अटेंडरों की डॉक्टरों-स्टाफ से मारपीट, महिला डॉक्टरों को बनाया निशाना घटना 27 दिसंबर की रात करीब 8 बजे की है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित दुकानदार कारगिल चौक के पास सुंदर नगर का निवासी है और चौक में नाश्ते की दुकान चलाता है। घटना के समय वह घर पर…

Read More

गौरेला। मरवाही क्षेत्र के भर्रीडांड में हुई सड़क दुर्घटना के घायलों को जिला अस्पताल गौरेला लाए जाने के दौरान परिजनों ने नशे की हालत में अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। आरोप है कि अटेंडरों ने डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ से मारपीट की, खासकर महिला डॉक्टरों को निशाना बनाया। घटना 26 दिसंबर की देर रात की बताई जा रही है। मुख्यमंत्री साय ने किया वर्ष 2026 के शासकीय कैलेंडर का विमोचन, ‘महतारी गौरव वर्ष’ और सशक्त–समृद्ध छत्तीसगढ़ की थीम पर तैयार जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में घायल तीन युवकों को अस्पताल में लाया गया था। डॉक्टरों ने जांच के…

Read More

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वर्ष 2026 के शासकीय कैलेंडर का विमोचन किया। वर्ष 2026 को राज्य सरकार द्वारा ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी थीम पर आधारित यह कैलेंडर सशक्त एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ के संकल्प को अभिव्यक्त करता है। कैलेंडर के मुख्य पृष्ठ पर छत्तीसगढ़ के पाँच प्रमुख शक्तिपीठ — मां बमलेश्वरी डोंगरगढ़, मां महामाया रतनपुर, मां दंतेश्वरी दंतेवाड़ा, मां चंद्रहासिनी चंद्रपुर और मां कुदरगढ़ी सूरजपुर के पावन धाम को प्रमुखता से स्थान दिया गया है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव…

Read More

हैदराबाद। शहर के हाई-प्रोफाइल ड्रग्स केस में बॉलीवुड कनेक्शन सामने आया है। अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के भाई और अभिनेता अमन प्रीत सिंह को इस मामले में आरोपी बनाया गया है, जबकि वह फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं। रायपुर में बन रहा है नया कोचिंग टर्मिनल, रेलवे नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार 19 दिसंबर को पुलिस ने मसाब टैंक क्षेत्र स्थित चाचा नेहरू पार्क के पास विशेष अभियान चलाकर एक संदिग्ध कार को रोका। तलाशी के दौरान डैशबोर्ड में छिपाकर रखी गई • 43.7 ग्राम कोकीन •…

Read More

बिलासपुर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती मांग और भीड़ कम करने के लिए प्रमुख शहरों में कोचिंग टर्मिनलों का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। इससे रेलवे नेटवर्क को मजबूती मिलने के साथ ही देशभर की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा। उन्होंने कहा कि अंतर-शहरी एवं लंबी दूरी की यात्रा की मांग को देखते हुए अगले 5 वर्षों में ट्रेन प्रारंभ क्षमता (Originating Capacity) को दोगुना करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए रेलवे अवसंरचना को आधुनिक जरूरतों के अनुरूप उन्नत किया जा रहा है, ताकि यात्रा और भी सुगम, सुरक्षित और…

Read More

देश का आजीविका परिदृश्य विभिन्न कृषि-जलवायु परिस्थितियों के साथ-साथ प्राकृतिक, मानव और आर्थिक संसाधनों, ज्ञान, प्रौद्योगिकी और बाजारों तक असमान पहुंच के कारण अत्यधिक विविध और जटिल है। लगभग 70 प्रतिशत ग्रामीण परिवार कृषि पर निर्भर हैं, इनमें से 83 प्रतिशत छोटे और सीमांत किसान हैं। उत्पादकता में वृद्धि, संसाधनों तक पहुंच, सिंचाई और ग्रामीण बुनियादी ढांचे और बाजार पहुंच में सुधार की एक बड़ी संभावना है और साथ ही लचीली आजीविका के निर्माण के लिए लक्षित निवेश और भागीदारी दृष्टिकोण की आवश्यकता है। वर्ष 2005 में शुरू किए गए मनरेगा ने आजीविका सुरक्षा के लिए स्‍थायी अवसर उपलब्‍ध कराते…

Read More

रायपुर। रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। न्यू ईयर पार्टी से पहले रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार गौरतलब है कि तमनार क्षेत्र में जिंदल कंपनी के गारे-पेलमा कोल ब्लॉक के विरोध में 14 गांवों के ग्रामीण लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे। लिबरा स्थित सीएचपी चौक पर कंपनी गेट के…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट ने पार्टी के अंदर नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। बीजेपी और आरएसएस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए सिंह द्वारा साझा की गई पोस्ट पर कांग्रेस में असंतोष गहराया है और कई नेता अलग-अलग बयान दे रहे हैं। PM मोदी की फोटो शेयर कर की संगठनात्मक मॉडल की तारीफ शनिवार को दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लालकृष्ण आडवाणी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि “बीजेपी-आरएसएस में जमीनी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनने तक का मौका मिलता है।” यह टिप्पणी पार्टी नेताओं को…

Read More

रायपुर। नववर्ष की पार्टियों में नशे की सप्लाई रोकने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा टिकरापारा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 18 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 3 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष रोचलानी (26 वर्ष) निवासी कमल विहार सेक्टर-04, टिकरापारा रायपुर के रूप में हुई है। आरोपी न्यू ईयर ईव के दौरान फार्म हाउस और क्लब पार्टियों…

Read More