Author: पंकज विश्वकर्मा
ब्यूरो रिपोर्ट रायपुर/छत्तीसगढ़ : भारत माला परियोजना से जुड़े करोड़ों रुपये के मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार तड़के बड़ी और जबरजस्त कार्रवाई की है। राजधानी रायपुर और महासमुंद में एक साथ छापेमारी करते हुए ईडी की 7 अलग-अलग टीमों ने करीब 9 ठिकानों को खंगाला। पूरी कार्यवाही मास्टरमाइंड हरमीत खनूजा और उसके सहयोगियों और घोटाले से जुड़े अधिकारियों के परिसरों पर की जा रही है। सूत्रों ने यह भी बताया है कि मास्टर माइंड हरमीत खनूजा और उसके परिवार सहित सहयोगियों को मुआवजा घोटाले की करोड़ों रुपए की रकम मिली थी जिसको उसने जमीनों सहित आलीशान प्रापर्टी…
रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कल को प्रदेशभर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता सनातन धर्म और साधु-संतों का लगातार अपमान कर रहे हैं। यह भी पढ़े :- शहर में बड़ी लूट की वारदात! मोबाइल डीलर पर जानलेवा हमला, 20 लाख रुपये की लूट रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने सनातन धर्म का विरोध किया है। पंडित प्रदीप मिश्रा और पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कांग्रेस नेता आपत्तिजनक बयान दे रहे…
अंबिकापुर। शहर में देर रात अपराधियों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। मोबाइल कंपनी के डीलर अनिल अग्रवाल पर घात लगाकर हमला किया गया और करीब 20 लाख रुपये लूट लिए गए। हमला कर आरोपी मौके से फरार हो गए। यह भी पढ़े :- CG NEWS : 11 सूत्रीय मांगों पर आज से ‘काम बंद–कलम बंद’ आंदोलन शुरू जानकारी के अनुसार, अनिल अग्रवाल मोबाइल कंपनी के सब-डीलरों से कलेक्शन कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कैलाश मोड़ के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में…
रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फ़ेडरेशन ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आज से ‘काम बंद–कलम बंद’ हड़ताल शुरू कर दी है। आंदोलन के चलते सरकारी विभागों में आमजन से जुड़े कार्यों के प्रभावित होने की आशंका है। यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में तापमान में फिर गिरावट, शीतलहर और कोहरे की चेतावनी फ़ेडरेशन पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा लंबित मांगों पर विचार न किए जाने के कारण कर्मचारियों ने मजबूर होकर यह निर्णय लिया है। हड़ताल को प्रभावी बनाने के लिए संगठन ने टेबल-टू-टेबल संपर्क अभियान तेज कर दिया है, ताकि अधिक से अधिक कर्मचारी इसमें शामिल हो सकें।…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से जारी कड़ाके की ठंड का प्रभाव और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। यह भी पढ़े :- टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस में भीषण आग, दो कोच जलकर खाक, एक की मौत – कई यात्री झुलसे राजधानी रायपुर में तापमान पहले ही लगभग 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच चुका है और आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि अगले 48 घंटों में…
अमरावती/विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले में रविवार देर रात बड़ा रेल हादसा हो गया। टाटानगर से एर्नाकुलम जा रही टाटा–एर्नाकुलम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (18189) के दो एसी कोचों में अचानक भीषण आग लग गई। हादसा यलमंचिली रेलवे स्टेशन के पास सोमवार तड़के करीब 1:30 बजे हुआ, जब अधिकतर यात्री गहरी नींद में थे। यह भी पढ़े :- धान खरीदी की अव्यवस्था : टोकन नहीं मिलने पर किसान ने खाया जहर, हालत नाजुक पैंट्री कार के पास लगी आग जानकारी के अनुसार, बी-1 और एम-2 एसी कोच में आग सबसे पहले पैंट्री कार के पास दिखाई दी। लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते…
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में आयोजित साहित्यिक परिचर्चा में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के रचना-कर्म और साहित्यिक अवदान को याद किया गया। इस अवसर पर साहित्य उत्सवों की प्रासंगिकता पर भी गहन संवाद स्थापित किया गया। धान खरीदी की अव्यवस्था : टोकन नहीं मिलने पर किसान ने खाया जहर, हालत नाजुक रायपुर में 23- 25 जनवरी को आयोजित होने वाले साहित्य उत्सव 2026 के परिप्रेक्ष्य में राजधानी दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में साहित्यिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रायपुर साहित्य उत्सव की वैचारिक दिशा को विस्तार देने के साथ साथ साहित्य से…
रायपुर/रायगढ़। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र के ग्राम बकेली में धान खरीदी की अव्यवस्था एक बड़ा हादसा लेकर आई है। टोकन न मिलने से परेशान किसान कृष्ण कुमार गबेल ने मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। उनकी हालत अब भी नाजुक बताई जा रही है। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर दीपक बैज बोले,आजादी से लेकर नवनिर्माण तक कांग्रेस का अमूल्य योगदान घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। किसानों का आरोप है कि धान खरीदी के लिए…
रायपुर। कांग्रेस का 141 वां स्थापना दिवस प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में पार्टी के ध्वजारोहण किया तथा सेवादल के साथियों ने सलामी दिया। ध्वजारोहण के आजादी की लड़ाई से लेकर देश के नवनिर्माण तक कांग्रेस विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, राजेन्द्र तिवारी ने अपने कांग्रेस के इतिहास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में स्वागत भाषण शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, आभार ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे एवं संचालन महामंत्री सुबोध…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अधिकारी–कर्मचारी फेडरेशन की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कल से तीन दिन की हड़ताल शुरू होने जा रही है। इसी बीच डिप्टी सीएम अरुण साव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हित में लगातार काम कर रही है। समस्याओं का समय पर समाधान किया जा रहा है और नई भर्तियों की प्रक्रिया भी जारी है। ऐसे में आंदोलन की बजाय बातचीत से समाधान खोजा जाना चाहिए। 125 दिन रोजगार योजना पर कांग्रेस को घबराहट — साव अरुण साव ने नवा रायपुर स्थित अटल निवास में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि जब…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.