Author: पंकज विश्वकर्मा
सक्ती (छत्तीसगढ़)। रविवार को सक्ती जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां सत्संग में लीन बुजुर्ग महिलाओं पर एक युवक ने अचानक डंडे से हमला कर दिया। शांत धार्मिक वातावरण में हुई इस हिंसक वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ बुजुर्ग महिलाएं एक कमरे में बैठकर सत्संग कर रही थीं। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और बिना किसी विवाद या चेतावनी के महिलाओं पर डंडे से ताबड़तोड़ वार करने लगा। अचानक हुए इस हमले से वहां अफरा-तफरी मच गई और महिलाएं जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगीं। इस…
बालोद। स्थानीय शहीद अस्पताल के बाथरूम में नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 12:30 बजे अस्पताल में बाथरूम की सफाई के दौरान सफाई कर्मी ने नवजात शिशु का शव देखा। इसकी जानकारी तत्काल शहीद अस्पताल प्रबंधन को दी गई, जिसके बाद प्रबंधन द्वारा पुलिस थाना को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने अस्पताल में…
जगदलपुर। बस्तर जिले के भानपुरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खड़गा सहित आसपास के 3–4 गांवों के ग्रामीण वर्षों से विस्थापन का दंश झेलते आ रहे हैं। पहले कोसारटेडा बांध निर्माण के नाम पर उन्हें अपने गांव, घर और कृषि भूमि से बेदखल किया गया और अब चिड़ियाघर निर्माण के प्रस्ताव के तहत एक बार फिर बेदखली के नोटिस थमा दिए गए हैं। लगातार हो रही इस बेदखली से आक्रोशित ग्रामीण धरना-प्रदर्शन पर उतर आए हैं। यह भी पढ़े :- आज ही निपटा लें पैसों से जुड़े काम, लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक…कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान ग्रामीणों के समर्थन में…
रायपुर : छत्तीसगढ़ की कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जैव विविधता और विश्व-प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के लिए देश-विदेश में विख्यात है। इसी कड़ी में अब कांगेर घाटी में एक और अनोखी प्राकृतिक स्थलाकृति सामने आई है, जिसे “ग्रीन केव” (ग्रीन गुफा) नाम दिया गया है। यह भी पढ़े :- बड़ी खबर: सीएम विष्णुदेव साय लौटे दिल्ली से, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को छत्तीसगढ़ आने का दिया न्योता गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा पर्यटन और वन्य धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन को…
रायपुर : कबीरधाम जिले में साइबर अपराधों के विरुद्ध निर्णायक और दूरदर्शी कदम उठाते हुए उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज पूरे राजनांदगांव रेंज एवं जिले के प्रथम साइबर थाने का शुभारंभ किया। इस थाने को कवर्धा के पुराने पुलिस लाइन में स्थापित किया गया है, इस थाने के जिले में स्थापना को जिले की कानून-व्यवस्था एवं डिजिटल सुरक्षा के क्षेत्र एक ऐतिहासिक कदम के रूप में देखा जा रहा है। यह भी पढ़े :- लोक नृत्य और लोक कला पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का भव्य समापन इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आज…
रायपुर : कोरबा जिले के ग्राम सलोरा, दर्राभाठा में ग्राम वासियों द्वारा आयोजित सार्वजनिक बार महोत्सव 2025-26 के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय और कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में सम्मिलित होकर ठाकुर देव एवं डोकरी दाई जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कौशल्या साय ने कहा कि यह बहुत हर्ष का विषय है कि आज भी हमारा समाज अपनी पुरानी परंपरा को संजोय रखते हुए इतनी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ पूजन का आयोजन किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य…
रायपुर : छत्तीसगढ़ की मेजबानी में देश में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स में राज्य की ओर से खेलने वाली टीमों के चयन के लिए ट्रायल 6 जनवरी से 8 जनवरी तक रायपुर और बिलासपुर में आयोजित किए जा रहे हैं। नेशनल ट्राइबल गेम्स में सात खेलों को शामिल किया गया है। इसमें भागीदारी के लिए वेट-लिफ्टिंग, कुश्ती, फुटबॉल और हॉकी के खिलाड़ियों का ट्रायल रायपुर में आयोजित किया गया है। CGPSC ने सूबेदार, SI और प्लाटून कमांडर भर्ती की तिथियां कीं जारी वहीं तीरंदाजी, एथलेटिक्स और तैराकी के खिलाड़ियों के ट्रायल बिलासपुर में होंगे। इच्छुक…
रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (गृह पुलिस विभाग) भर्ती परीक्षा 2024 के अंतर्गत अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन एवं शारीरिक माप परीक्षण की तिथियाँ घोषित कर दी गई हैं। यह भी पढ़े :- बस्तर का इकलौता मेडिकल कॉलेज खुद बीमार, अव्यवस्थाओं से जूझ रहा डिमरापाल अस्पताल आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह प्रक्रिया 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। दस्तावेज़ सत्यापन एवं शारीरिक माप परीक्षण परीक्षा जिला सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, रायपुर एवं राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) में निर्धारित केंद्रों पर संपन्न होगी। अभ्यर्थियों के लिए प्रातः 07:00 बजे रिपोर्टिंग…
जगदलपुर। बस्तर जिले का एकमात्र मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल स्व. बलिराम कश्यप स्मृति मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, डिमरापाल खुद गंभीर अव्यवस्थाओं का शिकार हो गया है। जीवनरक्षक मानी जाने वाली सीटी स्कैन, एक्स-रे सहित कई महत्वपूर्ण मशीनें महीनों से खराब पड़ी हैं, वार्डों में गंदगी और संक्रमण का माहौल है, वहीं शौचालयों की हालत इतनी बदतर है कि मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़े :- जो जितना बड़ा घोटाला व भ्रष्टाचार करेगा, वह कांग्रेस में उतना ही आगे बढ़ेगा – देवलाल ठाकुर कभी पूरे बस्तर संभाग के सात जिलों के लिए…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार चैतन्य बघेल की जमानत पर रिहाई के बाद निकाले गए जुलूस पर करारा कटाक्ष किया है। ठाकुर ने कहा कि चैतन्य का जुलूस निकालकर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने यह साबित कर दिया कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के साथ खड़ी है और जो जितना बड़ा घोटाला व भ्रष्टाचार करेगा, वह कांग्रेस में उतना ही आगे बढ़ेगा। यह भी पढ़े :- मनरेगा अधिकार था, योजना नहीं, उसे मिशन बनाकर खत्म किया गया : टीएस सिंहदेव भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर ने कहा कि हजारों करोड़ रुपए के शराब घोटाले…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.