Author: पंकज विश्वकर्मा

छत्तीसगढ़ ब्यूरो रायपुर।छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्यभर में स्थापित 2,739 उपार्जन केंद्रों में से पहले दिन केवल 10 प्रतिशत यानी मात्र 195 केंद्रों में ही खरीदी हो सकी। पूरे दिन में 19,464 क्विंटल धान की ही खरीद दर्ज हुई। कारण पहले दिन कई जिलों से अव्यवस्था और लापरवाही की तस्वीरें सामने आईं। कहीं धान खरीदी केंद्रों में ताले लटके रहे तो कई जगह अधिकारी-कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचे। सहकारी समितियों के कर्मचारियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते टोकन वितरण प्रभावित रहा, जिससे किसान परेशान नजर आए।…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि वैवाहिक जीवन में पत्नी द्वारा शारीरिक संबंध बनाने से लगातार इनकार करना और सुसाइड की धमकी देना पति के प्रति मानसिक क्रूरता की श्रेणी में आता है। इसी आधार पर कोर्ट ने फैमिली कोर्ट के आदेश को खारिज करते हुए पति की अपील मंजूर कर तलाक दे दिया है। यह भी पढ़े :- सोनभद्र खदान हादसा: पहाड़ ढहने से 3 मजदूरों की मौत, 15 अब भी दबे; रेस्क्यू जारी जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस ए.के. प्रसाद की डिवीजन बेंच ने कहा कि पति-पत्नी के बीच 11 साल का…

Read More

CG TRAIN ACCIDENT : गतौरा–लालखदान रेलखंड में मेमू ट्रेन और मालगाड़ी के बीच हुई भीषण टक्कर के मामले में एक अहम अपडेट सामने आया है। हादसे में घायल असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) रश्मि राज को अपोलो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य में सुधार के बाद रेलवे अधिकारियों ने उनका महत्वपूर्ण बयान दर्ज किया है, जिसे रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की जांच का निर्णायक हिस्सा माना जा रहा है।इसी बीच रेलवे ने प्राथमिक जांच के आधार पर रश्मि राज को निलंबित भी कर दिया है। निलंबन के फैसले से नाराज़ परिवार कई दिनों तक अपोलो अस्पताल में उपचार…

Read More

बिलासपुर/तखतपुर। भागवत कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज की गिरफ्तारी के बाद न्यायालय परिसर में हुए हंगामे, गाली-गलौज और न्यायालयीन व्यवस्था में बाधा पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध किए हैं और आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सतनामी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप मामला 12 नवंबर 2025 का है, जब तखतपुर थाना क्षेत्र में आयोजित भागवत कथा के दौरान कथावाचक आशुतोष चैतन्य ने कथित रूप से सतनामी समाज के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। शिकायत के आधार पर थाना तखतपुर में…

Read More

रायपुर : युवाओं का आसमान में उड़ान भरने का सपना अब तेजी से साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विशेष प्रयासों का परिणाम है कि जशपुर जिले के पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय को थर्ड सीजी एनसीसी एयर स्क्वाड्रन की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसी क्रम में यहां के एनसीसी कैडेट्स अब जगदलपुर में अगले चरण का उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। विद्यालय के पांच कैडेट्स आकाश बंजारे, आर्यन निकुंज, अथर्व भगत, अंश कुमार भगत और उत्कर्ष यहां पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इनके कोच कमलेश विश्वकर्मा है। विभिन्न उड़ान कोर्सों का दिया जा रहा है…

Read More

रायपुर : राजधानी रायपुर में पुलिस ने इस साल जनवरी से लेकर नवंबर तक 152 नए आरोपियों को गुंडा और निगरानी सूची में शामिल किया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें ज्यादातर की उम्र सिर्फ 19 से 25 साल के बीच है। यानी राजधानी का बड़ा क्राइम लोड अब युवा हाथों से उठाया जा रहा है। India vs South Africa: साउथ अफ्रीका ने भारत को करारी शिकस्त दी, ईडन गार्डन्स पर 53 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा पिछले तीन साल से ये ही युवा लगातार मारपीट, चाकूबाजी, हत्या और चोरी जैसे अपराधों में शामिल होते रहे हैं। पुलिस…

Read More

रायपुर। डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में धान खरीदी के लिए मजबूत और पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी सुचारु रूप से चल रही है और पहले ही दिन प्रदेशभर में 20 हजार क्विंटल धान की खरीदी की गई है। साव ने किसानों को भरोसा दिलाया कि पूरे सीजन में खरीदी केंद्रों में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी: पहले दिन 19,464 क्विंटल धान का उपार्जन, लक्ष्य – 160 लाख मिट्रिक…

Read More

India vs South Africa: साउथ अफ्रीका ने भारत को पहले टेस्ट मैच में एकतरफा अंदाज़ में हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में मेहमान टीम ने न सिर्फ भारत को हराया बल्कि 53 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। रायपुर से मुंबई अब और सुविधाजनक- इंडिगो 1 फरवरी से शुरू करेगी नई दोपहर की फ्लाइट दो दिनों के भीतर ही मैच लगभग तय हो गया था और साउथ अफ्रीका ने अपनी शानदार गेंदबाज़ी और असरदार बल्लेबाज़ी के दम पर यह मुकाबला अपने नाम किया। भारतीय टीम मैच के…

Read More

RAIPUR – MUNBAI FLIGHT : रायपुर से मुंबई के लिए हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बढ़ती मांग और सीटों की कमी को देखते हुए इंडिगो 1 फरवरी से एक और नई फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। नई सेवा दोपहर के समय उपलब्ध होगी, जिससे यात्रियों को समय चयन में अधिक विकल्प मिलेंगे। यह भी पढ़े :- सुकमा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर वर्तमान में रायपुर–मुंबई रूट पर तीन फ्लाइट संचालित हो रही हैं, लेकिन यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ने से किराए में भारी उछाल देखा जा रहा…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में रविवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ भेज्जी और चिंतागुफा थाना क्षेत्र के जंगली पहाड़ियों में स्थित कारीगुंडम इलाके के पास हुई। यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी: पहले दिन 19,464 क्विंटल धान का उपार्जन, लक्ष्य – 160 लाख मिट्रिक टन, लक्ष्य प्राप्ति- 0.012165 प्रतिशत सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व गार्ड (DRG) की टीम सुबह एंटी-नक्सल सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। जवानों के इलाके में पहुंचते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका सुरक्षाबलों…

Read More