रायपुर। छत्तीसगढ़ के आयरन-स्टील सेक्टर से जुड़े बड़े कारोबारी समूहों पर इनकम टैक्स विभाग की रेड शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। 4 दिसंबर की सुबह शुरू हुई कार्रवाई अब अंतिम चरण में है। विभाग के अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि आज 7 दिसंबर की शाम तक तलाशी प्रक्रिया पूरी हो सकती है।
यह भी पढ़े :- किसान मनबोध सरकार के किसान विरोधी नीति का शिकार – भूपेश बघेल
आईटी सूत्रों के अनुसार अब तक की जांच में 300 करोड़ रुपए से अधिक की टैक्स चोरी के संकेत मिले हैं। बड़े पैमाने पर फर्जी बिलिंग, सर्कुलर रूटिंग, इंटर-कंपनी ट्रांजेक्शन और खर्चों को बढ़ाकर दिखाने जैसी अनियमितताएं सामने आई हैं। नेटवर्क से 20 से अधिक कंपनियों के जुड़े होने की बात भी सामने आ रही है।
इन व्यापारिक समूहों पर रेड
तलाशी हिंदुस्तान कॉइल के अरविंद अग्रवाल, महामाया स्टील के राजेश अग्रवाल, ओम स्पंज के रवि बजाज, राधामणि स्टील के अंकुश अग्रवाल, बिजनेसमैन महेश गोयल सहित उनके रिश्तेदारों और बिजनेस पार्टनर्स के कई ठिकानों पर की जा रही है।
सबूतों का बड़ा जखीरा जब्त
जांच के दौरान विभाग ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और डिजिटल डाटा को कब्जे में लिया है, जिनमें शामिल हैं—
- कंप्यूटर, हार्ड डिस्क, लेजर बुक, फाइनेंशियल रजिस्टर
- लैंड डील और रियल एस्टेट निवेश रिकॉर्ड
- प्रोडक्शन डॉक्यूमेंट्स और MS पाइप यूनिट का डेटा
- आंतरिक बैलेंस शीट और लेन-देन का डिजिटल लॉग
सिलतरा इंडस्ट्रियल बेल्ट में यूनिट-वाइज फाइलें और रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रेल्स की जांच में काले धन को अघोषित प्रॉपर्टी प्रोजेक्ट्स में निवेश किए जाने के संकेत मिले हैं।
साइबर विशेषज्ञों की 15 सदस्यीय टीम जुटी
मुंबई और कोलकाता से आई साइबर एक्सपर्ट टीम:
- डिलीटेड डेटा रिकवर कर रही है
- सर्वर और कम्प्यूटर बैकअप क्लोन कर रही है
- एन्क्रिप्टेड फाइलों का विश्लेषण कर रही है



