रायपुर। नगर निगम रायपुर की टीम ने वार्ड 52 अमलीडीह पुलिस कॉलोनी मार्ग के पास पेट्रोल पंप से सटी लगभग 3 एकड़ निजी भूमि पर हो रही अवैध प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई की है। जोन 10 नगर निवेश विभाग ने मौके पर पहुंचकर अवैध मुरूम रोड काटकर और बनाई गई दीवार तोड़कर प्लॉटिंग को तत्काल रोक दिया।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ, राजपत्र प्रकाशन अब होगा पूरी तरह डिजिटल
आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निवेशक आभास मिश्रा, जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे के मार्गदर्शन में कार्यपालन अभियंता आशीष शुक्ला और निगम की टीम ने थ्री-डी मशीन की मदद से अभियान चलाया। टीम ने अवैध निर्माण ध्वस्त कर प्लॉटिंग की प्रक्रिया पूरी तरह बंद कर दी।
अवैध प्लॉटिंगकर्ता पर होगी FIR
आयुक्त ने आदेश दिया है कि अवैध प्लॉटिंग करने वाले व्यक्ति की जानकारी तहसीलदार से तत्काल मंगाई जाए और उसके खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही संबंधित भूमि के प्रबंध व अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।



