रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित ऑल इंडिया DGP-IG कॉन्फ्रेंस आज अपने अंतिम चरण में है। सम्मेलन के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी M1 बंगले के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वह शाम 4 बजे छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्रों से सीधा संवाद करेंगे।
यह भी पढ़े :- स्कूली शिक्षिका के अपहरण की साजिश नाकाम, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में ऑटो चालक गिरफ्तार, महिला सुरक्षित
यह संवाद कार्यक्रम M1 आवास में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पीएम मोदी नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय और सीबीएसई से जुड़े कुल 22 छात्र-छात्राओं से चर्चा करेंगे। बातचीत आगामी दिनों में होने वाली परीक्षाओं की तैयारी, तनाव प्रबंधन और अध्ययन के बेहतर तरीकों पर केंद्रित होगी। इस दौरान छात्र सीधे प्रधानमंत्री से सवाल भी कर सकेंगे और उनके अनुभवों से सीख प्राप्त करेंगे।
चुने गए छात्रों की सूची
- 10 छात्र-छात्राएं — छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सरकारी स्कूलों से
- 4 छात्र — सीबीएसई बोर्ड के निजी विद्यालयों से
- 6 छात्र — नवोदय विद्यालय एवं केंद्रीय विद्यालय से
- इन चयनित 22 विद्यार्थियों को आज प्रधानमंत्री से सीधे संवाद का विशेष अवसर प्राप्त होगा।



