खैरागढ़। जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल का परिवहन करते हुए 6 आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 398 स्ट्रिप (कुल 3184 नग) नशीली कैप्सूल, दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 1 लाख 66 हजार रुपए आंकी गई है।
धान खरीदी से पहले अवैध परिवहन पर कार्रवाई: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में दो ट्रैक्टर धान जब्त, प्रशासन सख्त
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी लंबे समय से गुजरात से नशीली टैबलेट लाकर गड़ई थाना क्षेत्र में बिक्री करते थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम ठंडार के पास मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा, जहां उनकी दो बैगों में बड़ी मात्रा में नशीली कैप्सूल बरामद हुईं।
फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।



