रायपुर : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कांग्रेस के आरोपों पर कड़ा पलटवार किया है। घुसपैठियों को लेकर दिए गए कांग्रेस के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि “जो घुसपैठिये कांग्रेस को प्रिय होते हैं, उन्हें वही लेकर आती है। रायपुर में जिन लोगों के नाम थे, उन्हें कवर्धा में जोड़वाया गया है। कांग्रेस घुसपैठियों के माध्यम से वोट बैंक तैयार करने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़े :- सहकारी बैंक कर्मियों का चरणबद्ध आंदोलन शुरू, वेतनवृद्धि को लेकर नाराजगी तेज
प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भी गृह मंत्री ने पूर्व सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “पिछली सरकार ने 18 लाख आवासों को रोक कर रखा था। हमारी सरकार ने आते ही पहले कैबिनेट में इसे स्वीकृत किया। अब हम प्रतिदिन 18 हजार आवास बना रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि “जब पिछली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर आए थे, तब ग्रामीण आवास योजना के तहत 3 लाख लोगों को गृह प्रवेश कराया गया था, और इस बार यह संख्या उससे भी अधिक होगी — अब तक की सबसे बड़ी संख्या।”
कांग्रेस के संगठन सृजन पर भी विजय शर्मा ने तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस दिल्ली से नहीं, इटली से चलने वाली पार्टी है। यह रिमोट से चलने वाले लोगों की पार्टी है।



