रायपुर : 1 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस के बयानों पर वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने पलटवार करते हुए कहा कि PM मोदी का आना अपने आप में बड़ी घटना है। डबल इंजन सरकार की रफ्तार दोगुनी होगी। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सवाल किया— असंवैधानिक पद वाले के लिए गुलाब बिछाए, प्रियंका गांधी के लिए कितने ट्रक फूल बिछाए?
यह भी पढ़े :- रेप केस में दोषी आसाराम को बड़ी राहत, हाईकोर्ट से 6 महीने की मेडिकल जमानत
इसी दौरान बिलासपुर में हुए गोलीकांड पर चंद्राकर ने चिंता जताई और कहा— ऐसी दुस्साहसी वारदातों को अंजाम देने वालों को उचित जगह पहुँचाना चाहिए।
वहीं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित बघेल के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर भी चंद्राकर ने कहा— किसी भी महापुरुष पर टिप्पणी करना गलत है। उन्हें जाति पहचान से जोड़ना भी गलत है। महापुरुष पूरे समाज के होते हैं।



