Chhattisgarh Crimes News : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में पुलिस ने एक फर्जी अपहरण कांड का पर्दाफाश किया है। 29 वर्षीय संजय यादव ने खुद को अगवा दिखाकर पिता से 10 लाख रुपए की फिरौती की मांग की, लेकिन जांच में पूरी साजिश बेनकाब हो गई।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा : 40 मीटर की ऊंचाई से गिरी लिफ्ट, 3 मजदूरों की मौत, 7 घायल
1 अक्टूबर को घर जाने का कहकर निकला संजय अचानक गायब हो गया। 5 अक्टूबर को उसने पिता को कॉल कर बताया कि 8–10 लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया है और 10 लाख रुपए उसके ही बैंक खाते में जमा करने को कहा। इतना ही नहीं, उसने पिता से 100 रुपए भेजने की गुहार लगाई, जिससे पुलिस को शक गहराया।
तकनीकी जांच में पता चला कि संजय नशे का आदी था और भारी कर्ज में डूबा हुआ था। परेशान होकर उसने यह नाटक रचा। वह लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहा और अंततः पेंड्रा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया। (Chhattisgarh Crimes News )
पुलिस ने कहा कि युवाओं को नशे और कर्ज जैसी समस्याओं में गलत रास्ता अपनाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह परिवार और समाज दोनों को नुकसान पहुँचाता है। (Chhattisgarh Crimes News )



