रायपुर। आबकारी विभाग ने 2 अक्टूबर ड्राई-डे के अवसर पर अवैध मदिरा परिवहन, निर्माण और विक्रय के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की। इस दौरान कुल 23.64 बल्क लीटर शराब और 90 किलो महुआ लाहन जब्त किया गया और तीन आरोपी गिरफ्तार हुए।
एनसीआरबी रिपोर्ट कांग्रेस सरकार की विफलता उजागर करती है: डॉ. मिश्रा
तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में दबिश के दौरान 49 नग पाव (8.84 बल्क लीटर) देशी मदिरा मसाला बरामद की गई। मौके पर आरोपी सुनिल निषाद को गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।
इसी क्रम में आरंग के ग्राम चिखली में आबकारी विभाग ने सुबह 5 बजे दबिश दी। वहां अवैध रूप से हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब का विक्रय कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में 14.8 बल्क लीटर महुआ शराब और 90 किलो महुआ लाहन जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की गैरजमानतीय धाराओं 34(1)(च), 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया।
यह कार्रवाई आबकारी विभाग रायपुर, सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर. संगीता, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर राजेश शर्मा के निर्देश एवं मार्गदर्शन में की गई।



