Amit Shah in Chhattisgarh : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भाजपा पर जमकर तंज कसते हुए कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पार्टी में गुटबाजी चरम पर है। बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा के वरिष्ठ विधायक नाराज हैं और गुटबाजी से पार्टी में उथल-पुथल की स्थिति है।
यह भी पढ़े :- दुर्गा विसर्जन हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 11 की मौत, 8 बच्चियां शामिल
नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर टिप्पणी
बैज ने कहा कि सरकार नक्सलियों के आत्मसमर्पण को इवेंट की तरह पेश कर रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार 103 नक्सलियों का पूरा प्रोफाइल जनता के सामने पेश करे। बैज ने 2016 की डेडलाइन का जिक्र करते हुए कहा कि क्या नक्सलवाद अब 2026 तक खत्म होगा, और गृहमंत्री से पूछा कि क्या वे इसकी गारंटी देंगे।
ऑनलाइन सट्टा एप पर सवाल
बैज ने ऑनलाइन सट्टा एप्स पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि NCRB की रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ सट्टा कारोबार में नंबर वन है। 2023 के चुनाव में महादेव सट्टा एप को भ्रष्टाचार बताया गया था, लेकिन अब यह सरकार के तहत फिर फल-फूल रहा है। बैज ने कहा, डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद कानून-व्यवस्था फेल है और भ्रष्टाचार चरम पर है। (Amit Shah in Chhattisgarh)
चुनाव आयोग के SIR पायलट प्रोजेक्ट पर टिप्पणी
बैज ने SIR पायलट प्रोजेक्ट को लेकर भी चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रायपुर ग्रामीण को क्यों चुना गया, जबकि रायपुर में तीन विधानसभा क्षेत्र हैं। नए मतदाता जुड़े हैं, लेकिन उनके नाम काटे जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग SIR के तहत प्रोपोगेंडा अपना रहा है। (Amit Shah in Chhattisgarh)



