रायपुर : मुंगेली के ग्राम नेवासपुर में नाबालिग बालिका की हत्या के अंधे कत्ल का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के उद्घाटन मुकाबले में न्यायधानी नाइट्स की शानदार जीत, राजधानी रॉयल्स को 2-1 से हराया
20 अक्टूबर की रात ग्राम नेवासपुर में 17 वर्षीय बालिका अपने बिस्तर पर बेहोश मिली थी। गले पर चोट और खरोंच के निशान मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया और हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर सिटी कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जांच की। जांच में सामने आया कि ग्राम लिलवाकापा निवासी अजीत घृतलहरे का मृतिका से वर्ष 2021 से प्रेम संबंध था। दूसरे युवक से बात करने के शक में विवाद चल रहा था।
19 अक्टूबर की रात आरोपी अजीत अपने साथी साहिल खाण्डे के साथ मोटरसाइकिल CG 28 J 7143 से नेवासपुर पहुंचा। साहिल को बाहर निगरानी पर लगाकर खुद दीवार फांदकर अंदर गया। फोन पर बात को लेकर विवाद बढ़ने पर उसने गला दबाकर हत्या कर दी और शव को दूसरे कमरे में लिटा दिया ताकि हार्ट अटैक लगे।
पुलिस ने आरोपी अजीत घृतलहरे 22 वर्ष और साहिल खाण्डे 20 वर्ष दोनों निवासी लिलवाकापा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त की गई है।




