रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक,अपेक्स के प्राधिकृत अधिकारी केदार नाथ गुप्ता को आयुक्त, सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़ के द्वारा अध्यक्ष नामांकित करने का आदेश पिछले दिनों जारी किया गया था। इसी आदेश के तहत शिवनारायण पाण्डेय को अपेक्स बैंक के उपाध्यक्ष के रूप में नामांकित किया गया था।
कल धनतेरस के अवसर पर नवा रायपुर स्थित बैंक मुख्यालय में एक सादे समारोह में पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह में केदार नाथ गुप्ता ने अध्यक्ष एवं शिवनारायण पाण्डेय ने उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर सहकार भारती प्रदेश महामंत्री कनीराम, शशिकांत द्विवेदी, अध्यक्ष और सुधीर पांडेय नवनियुक्त उपाध्यक्ष मार्कफेड, सौरभ शर्मा, प्राधिकृत अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ, प्रीतपाल बेलचंदन, अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक दुर्ग, सचिन बघेल, अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक राजनांदगांव, निरंजन सिन्हा, अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक रायपुर, रामकिशुन सिंह, अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक अम्बिकापुर, अभिनेष कश्यप, उपाध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक रायपुर, जगदीश साहू, उपाध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक अम्बिकापुर, नरेश यदु, उपाध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक दुर्ग, दीपेश अग्रवाल, अध्यक्ष, रायपुर जिला सहकारी संघ भी उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन अपेक्स बैंक के महाप्रबंधक व प्रभारी प्रबंध संचालक युगल किशोर के द्वारा किया गया।




