रायपुर। छत्तीसगढ़ में यूथ कांग्रेस के संगठन चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने चुनाव प्रक्रिया में कथित फर्जी वोटिंग, सदस्यता और फंडिंग को लेकर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की CBI जांच की मांग की है।
यह भी पढ़े :- शादी के 6 महीने बाद नवविवाहिता की मौत, फंदे पर लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
चंद्राकर का आरोप है कि यूथ कांग्रेस में कथित तौर पर चंदे के जरिए सदस्यता दी जा रही है और ऑनलाइन चुनाव प्रक्रिया में फर्जी वोटिंग की शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि इन आरोपों की निष्पक्ष जांच से ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
दरअसल, यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की ऑनलाइन वोटिंग प्रक्रिया को लेकर कुछ प्रत्याशियों और समर्थकों ने भी फर्जी आईडी, फर्जी मतदान और ऐप में कथित गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ऑनलाइन मतदान 30 अगस्त से 29 सितंबर 2026 तक हुआ था।
अजय चंद्राकर ने सदस्यता प्रक्रिया और चुनाव में कथित अनियमितताओं के साथ-साथ फंडिंग से जुड़े मामलों को भी जांच के दायरे में लाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी हुई है तो उसकी जांच के जरिए तथ्य सामने आने चाहिए।




