Hanuman Ansh Box Office: बड़े पर्दे पर इन दिनों कई बड़ी फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है, लेकिन कम बजट की फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। शुरुआती दिनों में लाखों में कमाई करने वाली फिल्म ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ी और अब रिलीज के 30वें दिन अपनी सबसे बड़ी दैनिक कमाई दर्ज की है।
यह भी पढ़े :- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा में आयोजित दही हांडी उत्सव में हुए शामिल
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 30वें दिन करीब 16.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे पहले फिल्म की एक दिन की सबसे बड़ी कमाई 24वें दिन 12.75 करोड़ रुपये थी। इस लिहाज से 30वें दिन फिल्म के कलेक्शन में करीब 65 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। (Hanuman Ansh Box Office)
100 करोड़ के करीब पहुंचा नेट कलेक्शन
‘हनुमान अंश’ का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब करीब 99.30 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 117.40 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। 30वें दिन फिल्म के करीब 6,055 शो चले।
फिल्म की खास बात यह है कि रिलीज के शुरुआती दौर में इसकी कमाई काफी धीमी रही थी। हालांकि दर्शकों से मिले सकारात्मक रिस्पॉन्स और वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी के चलते फिल्म की कमाई में लगातार सुधार देखने को मिला।
वीएफएक्स और एक्शन सीक्वेंस को मिल रही तारीफ
फिल्म को दर्शकों की ओर से इसके वीएफएक्स, बैकग्राउंड स्कोर और एक्शन सीक्वेंस के लिए अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। थिएटर में कई दृश्यों के दौरान दर्शकों की ओर से तालियां और सीटियां बजाने की बात भी सामने आई है।
फिल्म की कहानी और प्रस्तुति को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा बनी हुई है। खासतौर पर धार्मिक और पौराणिक संदर्भों से जुड़े दृश्यों को दर्शकों का समर्थन मिल रहा है।
150 करोड़ की कमाई पर नजर
फिल्म की मौजूदा कमाई की रफ्तार को देखते हुए अब इसकी नजर 100 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के बाद अगले बड़े आंकड़े पर है। यदि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई इसी तरह बनी रहती है, तो इसके 150 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन तक पहुंचने की संभावना बढ़ सकती है।
कम बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ का शुरुआती धीमे प्रदर्शन के बाद बॉक्स ऑफिस पर इस तरह मजबूती से टिकना फिल्म की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक माना जा रहा है। (Hanuman Ansh Box Office)




