कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के ढोढ़ीपारा के पास रेलवे ट्रैक पर बैठे एक युवक को ट्रेन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए। घटना शनिवार देर रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।
यह भी पढ़े :- Hanuman Ansh Box Office – ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, 30वें दिन कमाई में 65 फीसदी उछाल
जानकारी के मुताबिक, 22 वर्षीय रितेश सारथी हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल होकर रातभर रेलवे ट्रैक के पास पड़ा रहा। रविवार सुबह राहगीरों की नजर युवक पर पड़ी। उन्होंने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही सीएसईबी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
रेलवे ट्रैक पर क्यों बैठा था, जांच में जुटी पुलिस
युवक रेलवे ट्रैक पर किस वजह से बैठा था और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।




