काशी से केरल, उज्जैन से महाराष्ट्र और ओडिशा तक—देश की विविध संस्कृति के बीच गूंजेगा ‘हर-हर महादेव’ ,महाकाल-अघोरी, विशाल नंदी, डमरू महाकाल सवारी, नागपुर ढोल और जीवंत शिव-राम झांकियां बनाएंगी यात्रा को अलौकिक
रायपुर। आगामी 23 अगस्त को राजधानी रायपुर एक बार फिर शिवभक्ति, आस्था और भारतीय संस्कृति के विराट संगम की साक्षी बनेगी। रायपुर पश्चिम के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली विशाल कांवड़ यात्रा की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
यह भी पढ़े :- नवा रायपुर की ब्लू वाटर खदान पर लगेगी रोक, चारों ओर होगी फेंसिंग; आपदा प्रबंधन मंत्री का ऐलान
इस वर्ष लगभग 10 हजार कांवड़िये एक समान परिधान में कांवड़ धारण कर भगवान भोलेनाथ के जयघोष के साथ महादेव घाट पहुंचेंगे और बाबा हटकेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक करेंगे।
23 अगस्त को प्रातः 8 बजे से मारुति मंगलम, गुढ़ियारी में विधिवत पूजा-अर्चना प्रारंभ होगी। इसके पश्चात प्रातः 9 बजे विशाल कांवड।




