CG Weather : छत्तीसगढ़ में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश दर्ज की गई है। वहीं, कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई है।
यह भी पढ़े :- शनि का नक्षत्र परिवर्तन: 21 दिन मेहरबान रहेंगे शनि, 5 राशियों के शुरू हुए ‘अच्छे दिन’
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। खासकर दक्षिणी छत्तीसगढ़ में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। (CG Weather)
इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर समेत आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
इन क्षेत्रों में हवा की रफ्तार करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। ऐसे में लोगों को मौसम खराब होने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
22 अगस्त को कई जिलों में बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक 22 अगस्त को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं।
23 से 25 अगस्त तक भारी बारिश के संकेत
23 अगस्त से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने 23 से 25 अगस्त के बीच छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान विशेषकर दक्षिणी हिस्सों में मौसम अधिक सक्रिय रह सकता है।
रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी रायपुर में भी अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। शहर में बीच-बीच में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रह सकता है।
मौसम विभाग ने बारिश और गरज-चमक के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने तथा मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है। (CG Weather)




