नई दिल्ली / रायपुर :छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने नई दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य मुलाकात की।भाजपा मुख्यालय में आयोजित इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के मध्य छत्तीसगढ़ के चौमुखी विकास, सुशासन, संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण तथा जनहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।
विकास कार्यों और केंद्र-राज्य समन्वय पर चर्चाबैठक के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में संचालित प्रमुख विकास योजनाओं और डबल इंजन सरकार के तहत केंद्र-राज्य समन्वय से आगे बढ़ रही बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी साझा की।
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास’ की अवधारणा पर काम करते हुए अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।



