Chhattisgarh UCC Committee Meeting : छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code – UCC) लागू करने की दिशा में राज्य सरकार ने कदम तेजी से बढ़ा दिए हैं। UCC का ड्राफ्ट और कानूनी खाका तैयार करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की पहली औपचारिक बैठक 24 जुलाई को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी।
यह अहम बैठक (Chhattisgarh UCC Committee Meeting) मंत्रालय स्थित मुख्य सचिव विकास शील के कक्ष में होगी, जिसके लिए मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से समिति के सभी सदस्यों को औपचारिक निमंत्रण भेज दिया गया है।
समिति में ये दिग्गज शामिल
उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त जस्टिस रंजना देसाई कर रही हैं। समिति में अन्य प्रमुख सदस्य के रूप में शामिल हैं:
- शत्रुघ्न सिंह (उत्तराखंड के पूर्व IAS अधिकारी)
- एम. के. रावत (छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS अधिकारी)
- मोहन पवार (वरिष्ठ अधिवक्ता)
- ज्योति रानी सिंह (सेवानिवृत्त प्राचार्य)
प्रारूप और ड्राफ्ट पर होगा मंथन
24 जुलाई को होने वाली इस पहली बैठक (Chhattisgarh UCC Committee Meeting) में राज्य में UCC के कानूनी प्रारूप और संभावित खाके पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। उत्तराखंड की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी सभी धर्मों और समुदायों के लिए विवाह, तलाक, गोद लेने व संपत्ति के अधिकारों में एकसमान कानून लागू करने का रोडमैप तैयार किया जाएगा।



