CEO बनने के लिए क्या हैं पात्रता?
उम्र और अनुभव
- आयु 50 से 70 वर्ष के बीच हो।
- किसी बड़े सरकारी, सार्वजनिक, संस्थागत या कॉर्पोरेट संगठन में कम से कम 20 वर्षों का प्रबंधकीय अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor’s Degree) अनिवार्य।
धार्मिक पात्रता
- आवेदक का सनातनी हिंदू होना आवश्यक।
- पूजा-पाठ में सक्रिय भागीदारी अपेक्षित।
- वैष्णव परंपरा से जुड़े राम भक्तों को प्राथमिकता दी जाएगी।
भाषा और अन्य योग्यता
- हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का अच्छा ज्ञान।
- मंदिर या हिंदू धार्मिक संस्थान में प्रशासनिक अनुभव रखने वाले सेवानिवृत्त अधिकारियों को वरीयता मिलेगी।
तीन सदस्यीय सर्च कमेटी करेगी चयन
CEO की नियुक्ति के लिए ट्रस्ट ने तीन सदस्यीय सर्च कमेटी गठित की है। यह समिति सभी आवेदनों की समीक्षा करेगी, योग्य उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेगी और अंतिम चयन के लिए तीन नाम ट्रस्ट के समक्ष प्रस्तुत करेगी। इसके बाद ट्रस्ट एक उम्मीदवार को CEO नियुक्त करेगा। बताया गया है कि चयनित उम्मीदवार का वेतन और अन्य सुविधाएं आपसी सहमति के आधार पर तय की जाएंगी।श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (न्यास) की एक बैठक आज न्यास के अध्यक्ष पूज्य नृत्य गोपाल दास जी महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के पश्चात जारी वक्तव्य
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) July 6, 2026
A meeting of the Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra (Trust) was held today under the chairmanship of the Trust’s… pic.twitter.com/Sv7Gi9GWQv

