रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर को लेकर भारतीय जनता पार्टी का पोस्टर वार लगातार जारी है। भाजपा ने अब नया पोस्टर जारी कर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को निशाने पर लिया है, जिससे प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है।
यह भी पढ़े :- रायपुर पुलिस की हाईटेक पहल: अब ऑटो और ई-रिक्शा में लगेगा QR कोड, यात्री एक स्कैन में जान सकेंगे चालक की पूरी जानकारी
भाजपा द्वारा जारी ताजा पोस्टर में प्रशिक्षण शिविर के नौवें दिन को दर्शाते हुए विधायक देवेंद्र यादव को प्रदर्शन के दौरान कपड़े फाड़ने और सरकारी संपत्ति में आगजनी करने की कथित “ट्रेनिंग” देते हुए दिखाया गया है।
दरअसल, हाल ही में हुए एक प्रदर्शन के दौरान देवेंद्र यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह अपना कुर्ता फाड़ते नजर आए थे। भाजपा ने इसी घटना को पोस्टर में शामिल करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा है।
इसके साथ ही कलेक्टोरेट आगजनी मामले को भी पोस्टर का हिस्सा बनाया गया है। इस मामले में पुलिस ने देवेंद्र यादव को मुख्य आरोपी बनाया था। भाजपा ने दोनों घटनाओं का जिक्र करते हुए कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर को लेकर सवाल उठाए हैं और अपना राजनीतिक हमला और तेज कर दिया है।
प्रदेश में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच जारी पोस्टर वार अब लगातार राजनीतिक बहस का केंद्र बनता जा रहा है।




