भिलाई। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पैसे देने से इनकार करने पर एक बदमाश ने धारदार हथियार से हमला कर युवक को घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़े :- महतारी वंदन योजना में फिर मिलेगा आवेदन का मौका, नई पात्र महिलाओं के लिए जल्द खुलेगा पोर्टल
पुलिस के मुताबिक, 23 जून 2026 को प्रार्थी ने सुपेला थाना में शिकायत दर्ज कराई कि वह शाम करीब 4 बजे अपने घर के सामने खड़ा था। इसी दौरान मोहल्ले का निवासी साहिल खान उर्फ गब्बर वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा।
जब प्रार्थी ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपी आगबबूला हो गया। उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और अपने पास रखे कटरनुमा धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में युवक घायल हो गया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 895/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला कायम किया और जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
आरोपी की पहचान
साहिल खान उर्फ गब्बर (40 वर्ष)
निवासी – इंद्रा नगर, गुप्ता मेडिकल के सामने, दुर्ग जिला दुर्ग।



