घर की रसोई को हिंदू मान्यताओं में मां अन्नपूर्णा का स्थान माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में रखी कुछ जरूरी चीजें कभी पूरी तरह खत्म नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इससे घर की सुख-समृद्धि प्रभावित हो सकती है।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में ISI स्लीपर सेल का खुलासा: पाकिस्तान से जुड़े युवक गिरफ्तार
नमक
रसोई में नमक का डिब्बा पूरी तरह खाली होना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसका संबंध राहु-केतु और शुक्र ग्रह से होता है। नमक खत्म होने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।
हल्दी
हल्दी को बेहद शुभ माना गया है और इसका संबंध Jupiter (गुरु ग्रह) से जोड़ा जाता है। हल्दी खत्म होने से शुभ कार्यों में बाधा और आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं।
चावल
शास्त्रों में चावल को ‘अक्षत’ कहा गया है। इसका संबंध माता माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से माना जाता है। चावल पूरी तरह खत्म होना ऐश्वर्य में कमी का संकेत माना जाता है।
आटा
आटा घर के भोजन और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि आटा पूरी तरह खत्म होने से परिवार के मान-सम्मान और कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं।
सरसों का तेल
सरसों के तेल का संबंध शनि देव से माना गया है। तेल खत्म होने से बेवजह खर्च और कामों में बाधाएं बढ़ सकती हैं।
वास्तु टिप्स
- इन चीजों के डिब्बे पूरी तरह खाली न होने दें।
- नमक कांच के जार में रखें।
- रसोई के ईशान कोण में मां मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है।
मान्यता है कि रसोई की समृद्धि घर की खुशहाली और बरकत से जुड़ी होती है।



