रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला और बिजली दरों में बढ़ोतरी को जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताया।
यह भी पढ़े :- करमता भाजी खाने से एक ही परिवार के 10 लोग बीमार, 3 बच्चे भी शामिल… अस्पताल में भर्ती
सिंहदेव ने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं की अलग-अलग श्रेणियों में 30, 40 और 50 पैसे तक की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा कृषि पंपों की बिजली दरों में भी इजाफा किया गया है, जिसका Indian National Congress लगातार विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर जनता के साथ मजबूती से खड़ी है।
पूर्व डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में बिजली बिलों में करीब 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं से यूनिट और दर, दोनों के जरिए अधिक वसूली की जा रही है।
T. S. Singh Deo ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी के 5 वर्षों के शासनकाल में बिजली बिलों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। उन्होंने साफ किया कि बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि और जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ के खिलाफ कांग्रेस अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी।



