मृतकों की पहचान शिवराम टेकाम (14 वर्ष), कमलेश बड़ा (18 वर्ष) और दिनेश तिर्की (17 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।
कलेक्टर ने दिए राहत सहायता के निर्देश
घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अधिकारियों को तत्काल राहत सहायता प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। मृतकों के परिजनों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (RBC 6-4) के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार भूषण मंडावी, नायब तहसीलदार सुजीत पाटले और राजस्व टीम ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर सांत्वना दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम, तेज आंधी और बारिश के दौरान पेड़ों व असुरक्षित स्थानों के नीचे खड़े होने से बचें।




