Petrol Diesel Price Hike : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बीच अब CNG के दाम में भी इजाफा कर दिया गया है। CNG की कीमत में 1 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है। पहले जहां CNG 80.09 रुपये प्रति किलो मिल रही थी, वहीं अब इसकी कीमत बढ़कर 81.09 रुपये प्रति किलो हो गई है।
यह भी पढ़े :- एक-दूसरे को डुबोने में लगे हैं टीएस सिंहदेव और दीपक बैज : बीजेपी
वहीं सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब 5 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि दर्ज (Petrol Diesel Price Hike) की गई है।
नई दरों के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 108.49 रुपये, कोलकाता में 110.64 रुपये और चेन्नई में 105.31 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
डीजल की बात करें तो मुंबई में इसका दाम 95.02 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में 96.98 रुपये और कोलकाता में 97.02 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।
15 मई से शुरू हुई बढ़ोतरी
15 मई सुबह 6 बजे से सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव किया था। उस दिन पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।
दिल्ली में पेट्रोल का दाम 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गया था, जबकि डीजल 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया था।
इसके बाद 19 मई को फिर कीमतों में इजाफा किया गया। अब 23 मई तक दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच चुका है।
ऑटो और कैब किराया बढ़ने के आसार
CNG की कीमत बढ़ने का सीधा असर सार्वजनिक परिवहन पर पड़ने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर और मुंबई जैसे शहरों में चलने वाले ऑटो-रिक्शा, कैब और स्कूल बसें मुख्य रूप से CNG पर निर्भर हैं।
ट्रांसपोर्ट यूनियनों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG महंगी होने से परिचालन लागत बढ़ गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में ऑटो और कैब चालकों की ओर से किराया बढ़ाने की मांग तेज हो सकती है। इसका सीधा असर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर पड़ेगा। (Petrol Diesel Price Hike)



