रायपुर । राजधानी रायपुर के महादेवघाट में खारुन नदी के तट पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला के सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि किसी भारी वस्तु से हमला कर उसकी हत्या की गई और बाद में पहचान छुपाने के लिए शव को नदी किनारे फेंक दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतका की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए सबूत जुटाए जा रहे हैं। इलाके में इस घटना के बाद भय और चर्चा का माहौल बना हुआ है।



