Gariaband Education Scam : छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग पर बड़ा आरोप…! स्कूल में नतीजों और दस्तावेज़ों की आड़ में उगाही का रैकेट बेनकाब…PhonePe पेमेंट के स्क्रीनशॉट वायरल…यहां देखें Video
गरियाबंद, 22 अप्रैल। Gariaband Education Scam : जिले में शिक्षा विभाग से जुड़ा कथित अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट्स में PhonePe के माध्यम से किए गए भुगतान और कथित आदेशों का जिक्र है, जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है।जानकारी के अनुसार, फिंगेश्वर ब्लॉक के करीब 260 से अधिक स्कूलों से परीक्षा परिणाम और फर्द (दस्तावेज) तैयार करने के नाम पर 150 से 300 रुपये तक की राशि वसूले जाने का आरोप है। इनमें 157 प्राथमिक और 83 मिडिल स्कूल शामिल बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि कथित आदेशों के आधार पर स्कूलों से रकम ली गई, जबकि PhonePe पेमेंट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वसूली किसके आदेश पर की गई, इसकी जांच की जा रही है। प्रतिवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!