क्या होता है एल्डरमैन?
नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में एल्डरमैन ऐसे मनोनीत सदस्य होते हैं, जिन्हें प्रशासन विशेष अधिकारों के तहत नियुक्त करता है। ये निर्वाचित पार्षदों के साथ मिलकर नगर विकास और स्थानीय प्रशासनिक फैसलों में भागीदारी निभाते हैं।छत्तीसगढ़ में भी बढ़ी उम्मीद
छत्तीसगढ़ में भी इस फैसले के बाद BJP कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि प्रदेश में भी जल्द ही एल्डरमैन नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। यह फैसला नगरीय राजनीति और संगठनात्मक संतुलन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे स्थानीय स्तर पर राजनीतिक भागीदारी और मजबूत होने की संभावना है। elderman-nagar-parishad-2026-03-29-14-11-12

