रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को लेकर सियासी और प्रशासनिक हलकों में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने दावा किया है कि राज्य अब भयमुक्त और शांत वातावरण की ओर बढ़ रहा है, जहां आम लोग राहत महसूस कर रहे हैं।
यह भी पढ़े :- कोरिया मॉडल बना राष्ट्रीय मिसाल: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी की सराहना, जल संरक्षण बना जनआंदोलन
मीडिया से बातचीत में कश्यप ने कहा कि दशकों तक नक्सल हिंसा से प्रभावित रहे प्रदेश में अब हालात तेजी से बदल रहे हैं। उनके अनुसार, स्थानीय लोग स्वयं मान रहे हैं कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि नक्सलवाद इस स्तर तक कमजोर हो जाएगा। उन्होंने इस बदलाव का श्रेय केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों को दिया।
लोकसभा में चर्चा को बताया अहम
नक्सलवाद उन्मूलन पर लोकसभा में प्रस्तावित चर्चा को मंत्री कश्यप ने देश के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में कई बड़े फैसले हुए हैं, जिनका असर देशभर में दिखाई दे रहा है।
‘मन की बात’ की सराहना
मंत्री कश्यप ने प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के हालिया प्रसारण की सराहना करते हुए कहा कि यह देशभर में सकारात्मक पहल और नवाचारों को सामने लाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस बार जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष जोर दिया गया, जो भविष्य के लिए आवश्यक है।



